पत्नी ने पति पर लगाया बेरहमी से मारपीट और प्राइवेट पार्ट में बोतल घुसाने का आरोप…जांच में जुटी है पुलिस…
सरायकेला।झारखण्ड के सरायकेला-खरसावां जिले के नीमडीह थाना क्षेत्र में दहेज खातिर महिला के साथ मारपीट करते हुए जान से मारने का प्रयास का मामला प्रकाश में आया है। मामले पर पीड़ित महिला ने सरायकेला प्रखंड अंतर्गत मुडकुम पंचायत के पुर्व मुखिया गणेश गागराई के नेतृत्व में एसपी ऑफीस पहुंच कर अपनी आपबीती बतायी और महिला थाना में लिखित शिकायत पति के खिलाफ की है।शिकायत में कहा है कि विगत चार मार्च को होली के दिन पति अनंद महतो द्वारा छड़ से मारपीट करते हुए गुप्तांग में बोतल घुसा दिया साथ ही किरोसिन तेल डाल कर जान मारने की नियत से जलाने की कोशिश किया,किसी तरह पति के चंगुल से भागी और अपनी जान बचाई। महिला थाना की पुलिस उक्त आवेदन पर जांच कर रही है।
शिकायत महिला ने कहा कि उनकी शादी 2021 में हुई थी तथा उनके दो बच्चे है जिसमें एक तीन वर्ष व दुसरा दो वर्ष का है।शादी के बाद से ही पति अनंद महतो मारपीट करता था।होली के दिन 4 मार्च को रात करीब 11 बजे अनंद महतो द्वारा पार्वती को छड़ से काफी मारपीट किया,उसके बाद उसके शरीर पर किरोसिन तेल डालकर जलाने का प्रयास किया एवं उनके गुप्तांग में बोतल घुसा दिया ,किसी तरह इसकी सूचना अपने मायके फोन कर दी और पांच मार्च को वह मायके चली आयी।उसके दोनो बच्चो को अनंद महतो ने जबरन अपने पास रख लिया तथा मायके से दो लाख रुपया नहीं लाने पर बच्चा नहीं देने कि धमकी दिया है।
मामले में पीड़िता ने अपने ससुर अतुल महतो, सास सतबामा महतो और मामा ससुर जलधर महतो के उपर भी मारपीट का आरोप लगाया है। मामले पर पुलिस ने सदर अस्पताल में पीड़िता का मेडिकल टेस्ट कराया है।

