भारत और पाकिस्तान के बीच खत्म हो गया युद्ध, 12 मई को फिर बात करेंगे दोनों देशों के DGMO

 

नई दिल्ली।आखिरकार पांच दिनों के लंबे संघर्ष के बाद भारत और पाकिस्तान- दोनों ही तरफ से युद्धविराम पर सहमति जता दी गई है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने शाम करीब 6 बजे प्रेस ब्रीफिंग में आधिकारिक तौर ये पुष्टि की कि पाकिस्तान के DGMO की ओर से शनिवार शाम 3.35 बजे बातचीत की पहल की गई और शाम 5.00 बजे दोनों ओर से सभी मोर्चों पर गोलीबारी रोक दी गई। ईससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी ऐसा दावा किया था कि US की मध्यस्ता के बाद दोनों पक्ष सीजफायर के लिए राजी हो गए हैं।आज शाम 5 बजे से दोनों देश आकाश, जल, और थल पर तत्काल हमले रोक देंगे।इसके साथ ही दोनों देशों के बीच सीजफायर हो गया है। मिसरी ने कहा कि 12 मई को दोनों देशों के अधिकारी आगे की रणनीति पर चर्चा करेंगे।

इससे पहले भारतीय सेना ने शनिवार तड़के पाकिस्तान पर जोरदार जवाबी कार्रवाई करते हुए उसके आधा दर्जन एयरफोर्स बेस पर हमला किया। इनमें पाकिस्तान के बड़े शहरों इस्लामाबाद, रावलपिंडी और लाहौर शामिल है। इसी बीच शनिवार को विदेश और रक्षा मंत्रालय की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई। इसमें कर्नल सोफिया कुरैशी ने बताया कि पाकिस्तान लगातार भारत पर मिसाइल हमले कर रहा है। उसने तेज रफ्तार मिसाइलों से उधमपुर, पठानकोट, आदमपुर और भुज एयरबेस पर हमला किया, जिससे कुछ नुकसान हुआ है।

भारत-पाकिस्तान युद्धविराम समझौते के बाद कमोडोर रघु आर नायर, विंग कमांडर व्योमिका सिंह और कर्नल सोफिया कुरैशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। कर्नल सोफिया कुरैशी ने बताया कि पाकिस्तान ने दावा किया कि उसने अपने JF-17 से हमारे S-400 और ब्रह्मोस मिसाइल बेस को नुकसान पहुंचाया है, जो पूरी तरह से गलत है।कर्नल सोफिया कुरैशी ने प्रेस कान्फ्रेंस में यह भी बताया, पाकिस्तान सिरसा, जम्मू, पठानकोट, भटिंडा, नलिया और भुज में हवाई अड्डों को नुकसान पहुंचाने का गलत सूचना अभियान चला रहा है। उसका दावा है कि चंडीगढ़ और व्यास में हमारे गोला-बारूद डिपो को नुकसान पहुंचाया है, जो पूरी तरह से गलत है।

कर्नल कुरैशी ने बताया, पाकिस्तान ने भारतीय सेना द्वारा मस्जिदों को नुकसान पहुंचाए जाने का झूठे आरोप लगा रहा है। मैं स्पष्ट करना चाहती हूं कि भारत धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र है। हमारी सेना भारत के संवैधानिक मूल्यों का बहुत ही सुंदर प्रतिबिंब है।

कमोडोर रघु आर नायर ने बताया कि समुद्र, हवा और जमीन पर सभी सैन्य गतिविधियां रोकने के लिए सहमति बन गई है। भारतीय सेना, भारतीय नौसेना और एयरफोर्स को इसका पालन करने के लिए निर्देशित कर दिया गया है।

विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने बताया कि हमारे अभियान आतंकवादी शिविरों और भारत विरोधी गतिविधियों में इस्तेमाल होने वाले प्रतिष्ठानों पर केंद्रित थे। भारतीय सशस्त्र बलों ने किसी धार्मिक स्थल को निशाना नहीं बनाया।

error: Content is protected !!