राजधानी राँची में संदिग्ध आतंकी ने बना रखा था ठिकाना,दिल्ली पुलिस,झारखण्ड एटीएस और राँची पुलिस ने लॉज में छापेमारी कर दबोचा…
राँची।राजधानी राँची के लोअर बाजार थाना क्षेत्र के इस्लामनगर में स्थित तबारक लॉज से आतंकी संगठन आईएसआईएस के एक आतंकी को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया है।आतंकी की गिरफ्तारी से इलाके में हड़कंप मच गया है। दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल और झारखण्ड एटीएस की संयुक्त कार्रवाई में यह सफलता हासिल हुई है।अशहर दानिश नाम का यह आतंकी लॉज में काफी दिनों से अपना ठिकाना बनाए हुए था। अशहर झारखण्ड नके बोकारो जिले के पेटरवार इलाके का रहने वाला है।दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल आतंकी को गिरफ्तार कर अपने साथ रिमांड पर दिल्ली ले जाएगी।बीते करीब डेढ़ वर्षों से दानिश राँची के इस लॉज में रह रहा था। वह 14 जनवरी 2024 को लॉज में रहने आया था।


गिरफ्तार आतंकी अशहर दानिश के लोअर बाजार थाना क्षेत्र के इस्लामनगर स्थित तबरक लॉज में कमरा लेकर रह रहा था। दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल को इस आतंकी के बारे में जानकारी मिली थी।जिसके बाद झारखण्ड एटीएस के साथ समन्वय स्थापित कर लॉज में छापेमारी की गई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।एटीएस और दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने लॉज से कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी जब्त किए हैं।
दिल्ली पुलिस के स्पेसल सेल को लॉज के कमरे की जांच के दौरान कई आपत्तिजनक चीजे बरामद हुई है।स्पेशल सेल के द्वारा कुछ केमिकल, आपत्तिजनक दस्तावेज और नक्शे आदि बरामद किए गए हैं।झारखण्ड एटीएस के एसपी ऋषभ झा ने बताया कि दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल को मिले इनपुट पर यह छापेमारी की गई है।जो भी दस्तावेज बरामद हुई है, जांच के बाद उसके बारे में जानकारी दी जाएगी।
बताया जाता है कि राँची के पथलकुदवा स्थित इस्लामनगर के तबरक लॉज में एक आतंकी के हथियार के साथ पनाह लेने की सूचना पर दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल झारखण्ड पुलिस से संपर्क स्थापित कर मंगलवार की रात ही राँची पहुच चुकी थी। रात में ही झारखण्ड एटीएस और राँची पुलिस का संयुक्त प्लान बना और रात से ही सस्पेक्ट पर नजर रखी जाने लगी। इस दौरान बुधवार की अहले सुबह करीब ढाई बजे झारखण्ड एटीएस,राँची पुलिस और दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल के लगभग 200 अफसरों और जवानों ने तबरक लॉज को घेर लिया।पूरी सुरक्षा के साथ अशहर दानिश का कमरा खुलवाया गया और फिर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
अशहर दानिश ने लॉज में कमरा लेने से पहले एक फॉर्म भरा था, जिसमें उन्होंने अपना पता बोकारो के पेटरवार का दिया था। दानिश ने अपना आधार नंबर के साथ-साथ अपना मोबाइल नंबर भी दर्ज करवाया था।दानिश के पिता का नाम मजरुल हसन है।
मुहल्ले में सुबह सुबह बड़ी संख्या में पुलिसबल और पुलिस पदाधिकायों को देखकर मुहल्ले के साथ साथ आसपास लोग बड़ी संख्या में घटना स्थल पर पहुँच गए।आसपास के लोग ये सुनकर अचंभित थे की उसके बगल में ही आतंकी पनाह लिए हुए है।लोगों ने पुलिस से आसपास के लॉज की जांच करने की मांग की है।लोगों का कहना था कहां कहाँ से आकर लोग रह रहे हैं और मोहल्ले बदनाम हो रहा है।
इधर, पलामू के जपला से भी एक संदिग्ध आतंकी को हिरासत में लिया गया है। संदिग्ध को फिलहाल हुसैनाबाद थाना में रखा गया है।जहां एटीएस की टीम पूछताछ कर रही है। पूछताछ में संदिग्ध आतंकी ने कई बातों का खुलासा किया है। साथ ही कई अहम जानकारी दी है।

