मैट्रिक परीक्षा देने गई छात्रा 2 दिन से थी लापता, प्रेमी संग पेड़ से लटका मिला शव…जांच में जुटी है पुलिस..
गुमला।झारखण्ड के गुमला जिले के कामडारा थाना क्षेत्र के आकरा गबरी टोली में एक युवक और युवती का शव पेड़ से लटके पाए जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग घटना स्थल पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी।
पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों शवों को अपने कब्जे में लिया और आगे की कार्रवाई के लिए उन्हें पोस्टमार्टम हेतु गुमला सदर अस्पताल भेजा। मृतकों की पहचान पोढ़ो टोली निवासी 16 वर्षीय सोनी कुमारी और आंकड़ा गांव निवासी 20 वर्षीय रमेश चीक बड़ाईक के रूप में हुई है।
परिजनों के अनुसार,सोनी कुमारी 21 फरवरी को मैट्रिक परीक्षा देने के लिए घर से निकली थी, लेकिन उसके बाद वह वापस नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बावजूद उसका कोई पता नहीं चल सका।
परिवारजन उसकी लगातार तलाश कर रहे थे और आसपास के इलाकों में भी पूछताछ की जा रही थी। 23 फरवरी को आकरा गबरी टोली के पास तालाब किनारे पक्की सड़क के समीप पेड़ दोनों के शव लटके पाए गए।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और सभी पहलुओं पर ध्यान दिया जा रहा है।
परिजनों के बयान दर्ज किया गया है।और घटना से जुड़े तथ्यों को जुटाया जा रहा है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि दोनों किन परिस्थितियों में एक साथ यहां पहुंचे और उनके साथ क्या हुआ। इस घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है।
वहीं,मृतक रमेश चीक ने आत्महत्या से पहले इंस्टाग्राम पर एक वीडियो अपलोड किया था, जिसमें उसने अपनी और अपनी गर्लफ्रेंड की आत्महत्या का जिक्र किया था। उसने बताया था कि दोनों एक-दूसरे से बहुत प्यार करते हैं। लेकिन उनके घरवालों को ये मंजूर नहीं है।इन्हीं सब वजहों से दोनों ने आत्महत्या करने का फैसला किया है। मामले की जानकारी देते हुए परिजन राजेश चिक बड़ाइक ने बताया कि शनिवार को छात्रा सुबह 8:00 बजे मैट्रिक की परीक्षा का प्रैक्टिकल एग्जाम देने की बात कहकर निकली थी, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटी।

