विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है राज्य सरकार: दीपक प्रकाश

राँची। भारतीय जनता युवा मोर्चा झारखण्ड प्रदेश के द्वारा आज भाजपा प्रदेश कार्यालय में JEE एवं NEET परीक्षा को लेकर एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस प्रेस वार्ता में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश एवं युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी उपस्थित थे। प्रेस बातों को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने बताया JEE और NEET की परीक्षा जो आयोजित की जा रही है उसमें भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा झारखंड के पांच शहरों में परीक्षा केंद्र के बाहर सहायता शिविर लगाया जाएंगे(राँची, जमशेदपुर, हजारीबाग, बोकारो, धनबाद,) साथ ही बाहर से आने वाले छात्र छात्राओं के सुविधा के लिए एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया जा रहा है जिस किसी भी छात्र छात्रोंओ को कोई भी असुविधा हो वह इस हेल्पलाइन नंबर पर फोन कर सकते हैं युवा मोर्चा के कार्यकर्ता द्वारा हर संभव मदद किया जाएगा।
युवा मोर्चा के कार्यकर्ता द्वारा वाहन की व्यवस्था की जाएगी बाहर से आने वाले छात्र छात्राओं को वाहन द्वारा सेंटर तक पहुंचाने की व्यवस्था की जाएगी तथा प्रतेक सेंटर के बाहर एक कैंप लगाया जाएगा जिसमें मास्क, सैनी। सैनीटाइजर, चाय, बिस्किट, की व्यवस्था छात्र छात्रों एवं उनके साथ आएं अभिभावकों के लिए किया जाएगा।
श्री प्रकाश ने कहा शिक्षा में राजनीतिकरण नहीं होनी चाहिए परंतु वर्तमान की राज्य सरकार द्वारा शिक्षा पर राजनीतिकरण किया जा रहा है वह दुर्भाग्यपूर्ण है राज्य सरकार का शिक्षा से कोई लेना देना नहीं है राज्य सरकार को जितना सहयोग करना चाहिए था उतना सहयोग नहीं कर रही है।
किस्लय तिवारी ने कहा भाजपा रचनात्मक काम में विश्वास करती है इसी उद्देश्य को लेकर युवा मोर्चा के कार्यकर्ता परीक्षा के दिन निस्वार्थ भाव से छात्र छात्राओं को किसी तरह की परेशानी ना हो इसके लिए अपनी सेवा देने के लिए खड़े रहेंगे पांच केंद्रों पर लगभग 22000 छात्र छात्राएं परीक्षा देंगे सभी केंद्रों पर युवा मोर्चा के कार्यकर्ता अपनी गाड़ी लेकर खड़ा रहेंगे और छात्रों को उनके सेंटर तक पहुंचाने में मदद करेंगे।
हेल्पलाइन नंबर इस प्रकार है
रांची= 87093/83985, 82108/73562, 91228/80144, 70500/70505 ,79922/82691
हजारीबाग= 94709/69473, 91029/93059, 70047/08197
जमशेदपुर= 93346/36307, 98351/75651, 62027/97933,
बोकारो= 92623/89999, 82101/86730