बिहार के कैमूर और मुंगेर से हथियार लेकर राँची पहुँचा था तस्कर…कोतवाली डीएसपी के जाल में फंस गया..फिल्मी अंदाज में पुलिस ने पांच को दबोचा..भारी मात्रा में हथियार और गोली बरामद…

 

 

राँची।राजधानी राँची में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियारों की खरीद-बिक्री में शामिल गिरोह का भंडाफोड़ किया है।पुलिस की कार्रवाई में 5 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है और बड़ी मात्रा में हथियार और कारतूस बरामद किए गए हैं।बताया जाता है कि राँची के एसएसपी राकेश रंजन गुप्त सूचना मिली थी कि शहर के हिन्दपीढ़ी थाना क्षेत्र के बड़ी मस्जिद लेन रोड में कुछ अपराधकर्मी अवैध हथियारों की खरीद-बिक्री करने वाले हैं।

प्रेस वार्ता में सिटी एसपी ने बताया कि सूचना के आधार पर कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय और सदर डीएसपी संजीव बेसरा के नेतृत्व में एक छापामारी टीम का गठन किया गया।टीम में आधा दर्जन से ज्यादा थानेदार और एसएसपी के स्पेशल टीम को शामिल किया गया। 10 जनवरी की रात करीब 11:20 बजे पुलिस टीम जब बड़ी मस्जिद लेन पहुंची,तो वहां मौजूद एक व्यक्ति भागने की कोशिश करने लगा जिसे टीम ने पकड़ लिया।पूछताछ में उसकी पहचान मो०कबीर उर्फ बबलू उर्फ बोना (38 वर्ष) निवासी हिन्दपीढ़ी के रूप में हुई।तलाशी में उसके पास से एक 9 एमएम पिस्टल,दो मैगजीन और 20 जिंदा कारतूस बरामद हुए।कबीर से पूछताछ में यह सामने आया कि वह शाहनवाज आलम,मो० सैफ उर्फ शेरा, अनुज ठाकुर और अंकित कुमार के साथ मिलकर बिहार के कैमूर और मुंगेर से हथियार लाकर राजधानी राँची में अपराधियों को बेचने का काम करता था।

कबीर की निशानदेही पर विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इस कार्रवाई कुल 110 जिंदा गोलियां, पिस्टल, रिवॉल्वर और देसी कट्टे बरामद किए गए।कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय और सदर डीएसपी के नेतृत्व हुई छापेमारी में मो०कबीर उर्फ बबलू उर्फ बोना,निवासी हिन्दपीढ़ी,शाहनवाज आलम, निवासी मौलाना आजाद कॉलोनी,नामकुम,मो० सैफ उर्फ शेरा, निवासी इलाही बक्स कॉलोनी,सदर,अनुज ठाकुर, निवासी विद्यानगर, सुखदेवनगर।अंकित कुमार, निवासी कैमूर, बिहार. अंकित कुमार उम्र करीब 19 वर्ष, पिता देवगुनी चौधरी, ग्राम मोहनिया, थाना- मोहनियां, जिला-कैमुर, भभुआं (बिहार) को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने एक 9 एमएम पिस्टल, एक फैक्ट्री मेड पिस्टल, तीन देसी कट्टा, एक छह चक्रिय देशी रिवॉल्वर, दो मैगजीन और कुल 110 चक्र जिंदा गोलियां बरामद की है।

पुलिस के अनुसार,गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध राँची के विभिन्न थानों में कई आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ संबंधित थाना क्षेत्रों में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस छापामारी दल में डीएसपी प्रकाश सोय, डीएसपी संजीव बेसरा,थाना प्रभारी सुनील कुमार कुशवाहा, रवि कुमार सिंह, रंजीत कुमार सिन्हा समेत कई पदाधिकारी और जवान शामिल रहे।

हथियार तस्करों के मोबाइल में एक से बढ़कर एक हथियार का सेम्पल रखा है..वीडियो-पुलिस सोर्स से प्राप्त.

इधर पुलिस सूत्रों से जानकारी मिली कि हथियार खरीद बिक्री की जानकारी जब राँची पुलिस को गुप्तचरों ने दी तो कोतवाली डीएसपी ने अपने अंदाज में हथियार तस्करों को पकड़ने की योजना बनायी।योजना के अनुसार डीएसपी खुद सिविल ड्रेस में हथियार खरीदने पहुँच थे।हथियार तस्करों से पिस्टल और गोली खरीदने की बातचीत चलने लगा। 50 हजार से लेकर 70 हजार तक पिस्टल का दाम बताया और कहा जैसा पिस्टल चाहिए सब मिलेगा।इससे ज्यादा दाम का भी पिस्टल उपलब्ध हो जाएगा।करीब 10 से 15 मिनट तक डीएसपी ने तस्कर को  हथियार खरीदने की बातों में और पिस्टल देखने मे फंसा कर रखा।डीएसपी को 42 हजार में हथियार देने तैयार हो गया था।इसी बीच इशारा मिलते ही अन्य पुलिस वाले ने धावा बोल दिया।जब अपराधियों को पता चला हथियार खरीदने वाला कोई और नहीं पुलिस अधिकारी हैं तो होश उड़ गया।उसके बाद तो ताबड़तोड़ छापेमारी चलने लगा और एक के बाद एक अपराधी पुलिस के हत्थे चढ़ गया।पुलिस को कई अहम जानकारी हथियार तस्करों ने दी है।राँची में किन किन अपराधी ने हथियार खरीदा है।पूरी जानकारी पुलिस को मिली है।अवैध हथियार और गोली खरीदने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगीम

error: Content is protected !!