भाभी चाहती थी उसके साथ देवर का प्रेम सम्बंध बना रहे,देवर की नहीं हो शादी,देवर ने नहीं माना तो साजिश के तहत जहर देकर की हत्या..पति-पत्नी गिरफ्तार..

 

राँची।जिले के तमाड़ थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने पति के साथ मिलकर अपने ही देवर को जहर देकर मार डाला।मामले में महिला सहित दो को गिरफ्तार कर लिया गया है।बताया जाता है कि तमाड़ थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग को लेकर एक 35 वर्षीय विवाहित महिला ने अपने चचेरे देवर शंकर नायक को जहर देकर मौत के घाट उतार दिया। मृतक के भाई के दर्ज एफआईआर के आधार पर पुलिस ने आरोपी महिला गीता देवी, उसके पति बलदेव मछुवा को गिरफ्तार कर लिया है।राँची पुलिस के अनुसार, गीता देवी ने शंकर नायक को चाय में जहर दे दिया, जिससे उसकी अस्पताल में मौत हो गई।

घटना की जानकारी 9 फरवरी को तमाड़ थाने को मिली, सूचना मिलते ही वरीय अधिकारियों को अवगत कराया गया।थाने की टीम गांव पहुंची, लेकिन तब तक शंकर नायक को परिजन एमजीएम अस्पताल, जमशेदपुर ले जा चुके थे।वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।मृतक के भाई सुकरा नायक ने लिखित शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर तमाड़ थाना कांड संख्या 11/2026, धारा 103(1)/123/3(5) BNS के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।

पुलिस जांच के दौरान खुलासा हुआ कि मृतक शंकर नायक आरोपी गीता देवी का चचेरा देवर था।करीब तीन साल पहले शंकर के माता-पिता की बीमारी से मौत हो गई थी।उसके बाद से गीता देवी ही उसके घर का सारा काम संभालने लगी।इसी दौरान दोनों के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हो गया।शंकर जब अपनी शादी के लिए लड़की देखने गया, तो गीता ने उसे रोक दिया।वह नहीं चाहती थी कि शंकर शादी कर अपना परिवार बसा ले। नाराजगी चरम पर पहुंची तो गीता ने अपने पति बलदेव मछुवा के साथ मिलकर शंकर को रास्ते से हटाने की साजिश रची। तय योजना के मुताबिक, उन्होंने शंकर को चाय में कीटनाशक दवा (जहर) मिलाकर पिला दी। जहर पीने के बाद शंकर की तबीयत बिगड़ गई, मुंह से झाग निकलने लगा और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

error: Content is protected !!