Ranchi:दरिंदे की हवस का शिकार बनी 5 साल की मासूम….आम का लालच देकर शादी के रिसेप्शन में किया दुष्कर्म… लोगों ने जमकर पिटाई में बाद पुलिस को सौंपा..
राँची।झारखण्ड के राँची से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। राँची जिले में एक शादी के रिसेप्शन में एक व्यक्ति ने पांच साल की बच्ची को आम का लालच देकर उसके साथ कथित तौर पर बलात्कार किया। घटना शुक्रवार शाम को राज्य की राजधानी राँची से करीब 50 किलोमीटर दूर चान्हो के एक गांव में शादी के रिसेप्शन के दौरान हुई। स्थानीय लोगों द्वारा पिटाई के बाद 25 वर्षीय आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि अपराध को अंजाम देने के समय वह नशे में था। पीड़िता की कल रात मेडिकल जांच कराई गई। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे शनिवार को न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया।जहां से जेल भेज दिया है।
चान्हो थाने के प्रभारी चंदन कुमार गुप्ता ने बताया कि आरोपी युवक ने लड़की को आम का लालच दिया और उसे पास के एक बगीचे में ले गया। गुप्ता ने पीड़िता के परिवार के बयान के हवाले से बताया, “आरोपी ने वहां नाबालिग के साथ बलात्कार किया।” एक अन्य अधिकारी ने बताया कि घटना के बाद ग्रामीणों ने आरोपी की पिटाई की, जिसे बाद में पुलिस ने बचा लिया।
अधिकारी ने बताया कि इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता और आरोपी एक ही गांव के रहने वाले हैं। शुक्रवार को आरोपी गांव में एक शादी समारोह में गया था।
दुष्कर्म करने के आरोपी कर्मदेव उरांव को शनिवार को चान्हो पुलिस ने जेल भेज दिया। दुष्कर्म के मामले को लेकर जिले के ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर थाने पहुंचे थे। कर्मदेव ने पूछताछ में अपना आरोप स्वीकार कर लिया है। उसने बताया कि बच्ची को वह बगीचे में आम दिलाने के बहाने ले गया था और वहीं दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। ज्ञात हो कि शुक्रवार को गांव में शादी की पार्टी थी, जहां पीड़िता भी मौजूद थी। घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों ने कर्मदेव की अखरा स्थल पर जमकर पिटाई की थी और पुलिस को सौंप दिया था।