महज 50 रूपये के लिए युवक की हत्या कर दी, हत्यारा गिरफ्तार

 

गिरिडीह।झारखण्ड के गिरिडीह जिले में बेंगाबाद थाना क्षेत्र के मुंडराडीह मस्जिद के पास 30 वर्षीय अनाउल अंसारी की हत्या की गई थी।हत्या के पीछे महज 50 रूपये का बकाया कारण था। इस घटना को अंजाम देने में मुख्य रूप से शामिल आरोपी मोहम्मद मकसूद को गिरफ्तार कर लिया गया है।इतना ही नहीं जिस चाकू से हत्या की गई, जिस कपड़े को पहनकर अनाउल की जान ली गई थी थी उस चाकू और कपड़े को भी बरामद कर लिया गया हैं। यह जानकारी सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जीतवाहन उरांव ने दी।

एसडीपीओ ने बताया कि रविवार की रात घटना को अंजाम दिया गया।घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू की गई। इस बीच एसपी ने एक टीम का गठन किया।टीम एसडीपीओ सदर के साथ बेंगाबाद अंचल की इंस्पेक्टर ममता कुमारी, थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह, अवर निरीक्षक विजय मंडल, रविंद्र कुमार सिंह, विभूति देव, सहायक अवर निरीक्षक बुधेश्वर सरदार, हवलदार प्रमोद दास और आरक्षी अजीत कुमार को शामिल करते हुए छापेमारी शुरू की गई।

अनुसंधानकर्ता सह थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह ने छानबीन की तो यह साफ हुआ कि मृतक और हमलावर के बीच पैसे की लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था।विवाद महज 200 रूपये का था। मृतक ने हमला करने वाले मकसूद से 200 रूपये लिए थे, जिसमें 150 रूपये वापस कर दिए गए।जबकि 50 रुपया बाकी था।इसी 50 रुपया को लेकर झगड़ा हुआ था जिसके बाद मकसूद ने हत्याकांड को अंजाम दिया।

एसडीपीओ ने बताया इस मामले में कुछ अन्य लोगों पर आरोप लगा है, जिसकी छानबीन चल रही है।कांड में जो लोग भी दोषी होंगे उन्हें गिरफ्तार करते हुए कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि रविवार की रात को पुराने घर में खाना खाने के बाद अपनी पत्नी के साथ नए घर लौट रहे सनाउल पर हमला किया गया था।चाकू से वारकर उसकी जान ली गई थी।

error: Content is protected !!