प्रशांत हत्याकांड का खुलासा:भाई की हत्या का बदला लेने के लिए हत्या..एक गिरफ्तार, एक फरार
राँची।राजधानी राँची के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र में हुई प्रशांत कुमार हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है।प्रशांत की हत्या कर और फिर उसके शव को जलाने की कोशिश करने वाले आरोपी राहुल राय को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।रविवार को सिटी एसपी पारस राणा ने बताया कि प्रशांत हत्याकांड मामला सुलझा लिया गया है।हत्याकांड को अंजाम देने वाले आरोपी राहुल राय को गिरफ्तार कर लिया है।वहीं एक आरोपी अभी फरार है।जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
सिटी एसपी ने बताया कि राहुल राय के भाई का शव छह साल पहले राँची के धुर्वा डैम से मिला था।राहुल को शक था कि प्रशांत ने ही उसके भाई की हत्या कर शव को धुर्वा डैम में फेंक दिया था।राहुल राय अपने भाई की मौत का बदला लेने के लिए लगातार मौके की तलाश कर रहा था।राहुल प्रशांत को इस तरह मारना चाहता था जिसमें उसके शव की पहचान तक न पाए।
राहुल ने पुलिस पूछताछ में बताया कि साजिश के तहत 18 सितंबर की रात अपने एक सहयोगी (रिश्तेदार) के साथ प्रशांत को उसके घर से बुला कर ले गया.उसके बाद एयरपोर्ट थाना अंतर्गत ग्राम टोनको स्थित खदान तालाब के पास दोनों प्रशांत को ले गए.वहां उन्होंने प्रशांत को जमकर शराब पिलाई. जब प्रशांत नशे में आ गया, तब राहुल उसके एक और सहयोगी ने प्रशांत की पत्थर से कूचकर हत्या कर दी।इसके बाद राहुल ने प्रशांत के शव को नष्ट करने के लिए उसपर पेट्रोल छिड़क दिया और आग लगा दी।आग लगाने के बाद दोनों मौके से फरार हो गए।
सिटी एसपी पारस राणा ने बताया कि 19 सितंबर को सूचना मिली कि एयरपोर्ट थाना क्षेत्र में एक अधजला शव मिला है।जानकारी मिलने के बाद एयरपोर्ट थाना पुलिस घटनास्थल पहुंची और शव को बरामद किया।इसके बाद एफएसएल टीम के साथ पुलिस जांच में जुट गई।साथ ही हत्याकांड के उद्भेदन के लिए एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर एक टीम गठित की गई।
मामले में मृतक के भाई प्रवीण कुमार के लिखित आवेदन के आधार पर एयरपोर्ट थाना कांड संख्या-40/25, दिनांक-20.09.25, धारा-103 (1)/238 (a)/3(5) BNS के अंतर्गत एफआईआर दर्ज की गई।इसके बाद गठित टीम ने लगातार छानबीन की और पूछताछ कर साक्ष्य संकलित किए।जांच में पटेल नगर का रहने वाले राहुल राय की हत्याकांड में भूमिका संदिग्ध पाई गई।जिसके उपरांत घटना से संबंधित पूछताछ के लिए राहुल राय को एयरपोर्ट थाना लाया गया। जहां पूछताछ के क्रम में आरोपी ने हत्याकांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। अभियुक्त राहुल राय के स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर पुनः घटनास्थल पर जाकर हत्या में प्रयुक्त किए गए खून लगे पत्थर, बाइक और घटना के समय पहने हुए कपड़ों को पुलिस ने जब्त कर लिया।
इधर सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार,राहुल ने पुलिस के समझ खुलासा किया है कि अपने भाई की हत्या का बदला लेने के लिए अपने तरीके से जांच शुरू कर रहा था।राहुल को पूरा शक था कि उसके भाई सागर ने डैम में डूबकर आत्महत्या नहीं किया है।उसके भाई की हत्या हुई है।जिस दिन उसका भाई घर से निकला था वे प्रशांत के साथ ही गया था।उसने इसके लिए कई बार पुलिस को बताया था कि उसके भाई की हत्या हुई है।पुलिस फिर से जांच करें।लेकिन उसके पास कोई सबूत नहीं था कि उसके भाई की हत्या हुई है।इसलिए राहुल करीब 6 साल से इस सम्बंध में कई जानकरियां जुटाने में लगा था।उसे पूरा शक था की उसके भाई की हत्या प्रशांत ने ही किया है।18 सितंबर की देर शाम प्लान के अनुसार अपने एक रिश्तेदार भाई के साथ प्रशांत को लेकर टोनको तालाब के पास पहुँचा और पहले शराब पिलाया और पीया फिर राहुल ने प्रशान्त ने भाई की हत्या के सम्बंध में बातचीत शुरू की।प्रशांत ने नशे में राहुल के भाई को बाइक से ले जाने की बात जैसे कबूला राहुल ने गुस्से में पत्थर से सिर पर वार कर दिया।उसके बाद सिर कूचकर बेरहमी हत्या की फिर शव जला दिया।लेकिन शव पूरा नहीं जल सका।लेकिन अपराधी अपराध करते समय भूल गया कि अपराधी पुलिस से बच नहीं सकता है।अपराधी का कॉल डिटेल आते ही पुलिस की गिरफ्त में आ गया।

