प्रेमी अब्दुल ने नाबालिग प्रेमिका की हत्या कर दी,तीन माह पूर्व भगा ले गया था आरोपी प्रेमी…

 

जमशेदपुर।झारखण्ड के पूर्वी सिंहभूम जिले के धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र के जोगी सोल गांव में प्रेमी ने प्रेमिका की हत्या कर दी। घटना मंगलवार सुबह करीब 4 बजे की है।मृत प्रेमिका का नाम जानकी कुमारी है।घर पर शोर होने से गांव वालों को घटना की जानकारी मिली। इसके बाद गांव वालों ने पुलिस को इसकी सूचना दी।पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी। प्राप्त जानकारी अनुसार जानकी धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र के पटनायक सोल की रहने वाली थी।वह कक्षा नौ की छात्रा थी।तीन माह पूर्व उसके प्रेमी अब्दुल कासिम (22) ने स्कूल से ही उसे भगा ले आया और वो दोनों जोगी सोल में रहते थे किसी बात को लेकर उन दोनों के बीच विवाद हुआ और प्रेमी अब्दुल ने उसका सिर दिवार में टकरा दिया, जिससे वह मौके पर ही लहूलुहान हो गयी और उसकी मौत हो गयी।जानकी के पिता संत गिरी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह तीन बहने में सबसे छोटी थी। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है।

error: Content is protected !!