प्रेमी ने चौकीदार प्रेमिका की हत्या कर की आत्महत्या, खुद की जान लेने से पहले वीडियो बनाकर कहा थाना प्रभारी के साथ प्रेमिका ने बनाया सम्बंध….

 

जमशेदपुर।झारखण्ड के पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका थाना क्षेत्र में एक प्रेमी ने अपनी चौकीदार प्रेमिका की हत्या करने के बाद खुद आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पूर्व प्रेमी ने एक वीडियो बनाकर वायरल किया, जिसमें उसने पोटका थाना प्रभारी पर गंभीर आरोप लगाए। मामले में सिटी एसपी ने कहा कि पूरे प्रकरण की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।वहीं इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।जिले के पोटका थाना क्षेत्र में 28 वर्षीय गणेश मांझी ने अपनी प्रेमिका 25 वर्षीय ज्योतिका हेंब्रम की दिनदहाड़े धारदार हथियार से हत्या कर दी।प्रेमिका की हत्या के बाद गणेश मांझी ने खुद आत्महत्या कर ली।

आत्महत्या से पहले गणेश मांझी ने मोबाइल पर एक वीडियो बनाया, जिसे उसे सोशल मीडिया में वायरल कर दिया।वीडियो में गणेश ने कहा कि 14 दिसंबर को उसे पता चला था कि उसकी प्रेमिका का पोटका थाना प्रभारी मनोज मुर्मू के साथ संबंध है। इसी कारण उसने प्रेमिका की हत्या की और अब आत्महत्या कर रहा है।उसने यह भी कहा कि उसके मृत्यु के बाद उसके घर-परिवार और भाई को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होनी चाहिए। हालांकि पोटका थाना प्रभारी मनोज मुर्मू ने इन आरोपों को पूरी तरह बेबुनियाद बताया है।

बताया जाता है कि ज्योतिका हेंब्रम की नौकरी छह माह पहले चौकीदार के पद पर लगी थी। वह वर्तमान में पीजी की पढ़ाई भी कर रही थी। गणेश मांझी चाहता था कि ज्योतिका नौकरी छोड़कर उसके घर पर रहे, लेकिन ज्योतिका इसके लिए तैयार नहीं थी।इसी द्वेष की भावना से गणेश ने पहले ज्योतिका की हत्या की और करीब एक घंटे बाद खुद आत्महत्या कर ली।

हत्या, आत्महत्या और वायरल वीडियो के इस मामले में सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि अभी तक लड़के या लड़की दोनों पक्षों की ओर से थाने में कोई मामला दर्ज नहीं कराया गया है।फिर भी पूरे मामले की जांच की जाएगी और उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

error: Content is protected !!