Ranchi:प्रेमिका को रास्ते से हटाने के लिए प्रेमी ने पत्नी और बेटे के साथ रची साजिश,बेटे ने ड्राइवर के साथ मिलकर दिया घटना को अंजाम…..

 

राँची।जिले के तमाड़ थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला की हत्याकांड से पर्दा राँची पुलिस ने हटा दिया है। महिला की हत्या करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी दानिश कुरैशी और मो.साउद काजी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।इस मामले में दानिश के माता-पिता भी आरोपी हैं जो फिलहाल हज यात्रा पर हैं।

बता दें जिले के तमाड़ की रहने वाली महिला की हत्या कर उसे सड़क हादसे का रूप देने की कोशिश की गई थी उनकी हत्या गला दबाकर की गई थी और हत्या को हादसे का रूप देने के लिए उसके शव को तमाड़-सिल्ली मार्ग पर फेंक दिया गया था।मामला सामने आने में बाद और महिला के पोस्टमार्टम के बाद जानकारी मिली थी कि महिला की हत्या की गई है। उसकी मौत हादसे में नहीं हुई।

इस मामले में ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर ने प्रेसवार्ता में बताया कि 25 अगस्त को मृतका की बेटी के द्वारा तमाड़ थाना में एक लिखित आवेदन देकर सूचित किया गया कि दिनांक 24 अगस्त को उनकी माँ राँची के कांटाटोली के रहने वाले नशीम कुरैशी के घर गयी थी।जो वापस घर नहीं आई है।

महिला की पुत्री ने यह भी बताया की पिताजी के देहांत हो जाने के बाद नशीम कुरैशी का मेरी माँ के साथ विगत 15 वर्ष से प्रेस प्रसंग था,नशीम कुरैशी और मेरी मां विगत 15 वर्ष से पति पत्नी जैसे रहते थे।इन दोनों से एक बहन और तीन भाई भी है पुत्री ने आवेदन देकर अपनी मां को लेकर अनहोनी की आशंका जताई थी।

पुत्री के द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर एसएसपी के निर्देश पर ग्रामीण एसपी के निर्देशन में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बुंडू के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया।इस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी सहयोग से घटना में शामिल नशीम कुरैशी के बेटे दानिश कुरैशी और ड्राइवर मो० साउद काजी को को बुंडब एदलहातु से गिरफ्तार किया गया।तब जाकर यह पता चला की अपने पिता से महिला (प्रेमिका) का पीछा छुड़ाने के लिए ही दानिश ने महिला की हत्या कर दी।दानिश ने अपने पिता और माँ के साथ मिलकर महिला को रास्ते से हटाने की साजिश रची थी।

पुलिस के द्वारा पूछताछ के दौरान दोनों के द्वारा अपना अपराध स्वीकार करते हुए नशीम कुरैशी के बेटे दानिश कुरैशी ने बताये कि मेरे पिता और महिला का काफी दिनों से प्रेम प्रसंग था। जिससे हर समय घर में लड़ाई होता रहता था। कई बार समझाने के बावजूद भी महिला मेरे घर पर आ जाती थी।इस संबंध में मेरे पिता नशीम कुरैशी और मेरी माँ सायरा खातून और मेरे द्वारा एक साजिश रची कि जब मेरे पिता और मेरी माँ हज करने चले जाएंगे तो मैं (दानिश कुरैशी) और चालक मो० साउद काजी दोनों मिलकर महिला को ठिकाने लगा देना।

दानिश ने बताया कि इसी के तहत 18 अगस्त को जब मेरी माँ और पिता मेरे भाई अजहर कुरैशी के साथ हज करने गये। 24 अगस्त को हर बार की तरह इस बार भी महिला पैसा मांगने आयी तो हम दोनों के द्वारा उसे अपनी गाड़ी में बैठाकर टाटीसिलवे में शराब पिलाकर राहे-सोनाहातु-सिल्ली के रास्ते ईचागढ़ थाना होते हुए टीकर मोड़ के पास सुनसान जगह पर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।इसके बाद टाटा-राँची मुख्य पथ पर उलीडीह स्थित परासी चौक के पास शव को फेंक कर उसपर गाड़ी चढ़ा दी।जिससे ऐसा लगे कि कोई अज्ञात वाहन के द्वारा दुर्घटना हुई है।

error: Content is protected !!