जंगल में मिला महिला का शव,हत्या की आशंका..पति ने कहा-एक युवक से फोन पर बातें करती थी…

 

पलामू।झारखण्ड के पलामू जिले में चैनपुर थाना क्षेत्र के करसों जंगल से बुधवार को एक महिला का शव बरामद हुआ है। मृतका की पहचान गढ़वा जिले के खपरो गांव निवासी नजमा बीवी (27) के रूप में हुई है। वह अख्तर अंसारी की पत्नी थी।एसडीपीओ मणि भूषण प्रसाद के अनुसार, चैनपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी श्रीराम शर्मा ने बताया कि मृतका के पति से फर्द बयान लिया जा रहा है।अख्तर अंसारी ने बताया कि उनकी पत्नी 5 जुलाई की शाम को ताजिया मिलन देखने गई थी। इसके बाद वह घर नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बाद थाने में सूचना दी गई थी। बुधवार को एक युवक ने जंगल में शव होने की सूचना दी।अख्तर ने बताया कि नजमा चार बच्चों की मां थी। पिछले कुछ समय से वह शाहपुर के एक युवक से फोन पर लंबी बातें करती थी। पति को आशंका है कि उसी युवक ने उनकी पत्नी की हत्या कर शव को जंगल में फेंक दिया।

error: Content is protected !!