दो ट्रकों में टक्कर से लगी भीषण आग, धू-धू कर जल उठा कबाड़ लदा ट्रक
हजारीबाग।झारखण्ड के हज़ारीबाग जिले के दनुआ घाटी में एक बड़ा हादसा हुआ। कोलकाता से दिल्ली जा रहे दो ट्रक घाटी पार कर रहे थे कि अचानक उनकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कबाड़ लदे ट्रक के केबिन में आग लग गई।स्थानीय लोगों और प्रशासन की सूझबूझ से चालक और उपचालक को समय रहते बचा लिया गया।टक्कर इतनी जोरदार थी कि कबाड़ से लदा ट्रक पल भर में धू-धू कर जलने लगा।इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलने पर चौपारण थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और दमकल विभाग की मदद से आग पर काबू पाया।घंटों की मशक्कत के बाद आग बुझाई गई।
ट्रक चालक और उपचालक को सुरक्षित बचा लिया गया।गनीमत रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।घटना के कारण एनएच-19 पर कुछ देर के लिए जाम लग गया, जिसे पुलिस की त्वरित कार्रवाई से खुलवाया गया और यातायात बहाल किया गया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि दनुआ घाटी में अक्सर भारी वाहनों की दुर्घटनाएं होती रहती हैं।उन्होंने प्रशासन से अतिरिक्त सतर्कता और सुरक्षा उपायों की मांग की है।ताकि भविष्य में ऐसी दुर्घटनाएं ना हों।

