हनीट्रैप मामला:युवती ने पति के साथ मिलकर मुंबई में रची गई थी साजिश,कारोबारी को राँची बुलाया फिर वसूले 50 लाख…

 

 

राँची।मुंबई के कारोबारी मेहुल प्रवीण शाह का अपहरण और 50 लाख वसूली मामले में गिरफ्तार युवती सहित चारों आरोपी से पूछताछ जारी है।कुछ अन्य लोगों के शामिल होने की आशंका पर पुलिस की जांच चल रही है।शुक्रवार को सम्भवतः प्रेसवार्ता के बाद चारो आरोपियों को जेल भेजा जाएगा।गिरफ्तार आरोपियों में श्वेता पति,सिद्धार्थ जैफ,तौकीर शेख और बिलास मोहन मांजरेकर शामिल है।पुलिस हवाला कारोबारी के जरिये मंगाए गए 50 लाख रुपये की भी जांच कर रही है।वहीं फिरौती के लिए 50 लाख में से अभी आधी रकम बरामद होने की सूचना है।बांकी रुपये की बरामदगी के लिए छापेमारी जारी है।

दरअसल,मेहुल शाह को उसी की कंपनी में काम करने वाली एक महिला कर्मचारी ने हनी ट्रैप के जरिए फंसाया। उसे वाट्सएप चैट पर वीडियो कॉल पर अपनी अश्लील तस्वीर साझा की। फिर उसी तस्वीर को उसे भेज कर ब्लैक मेल करना शुरू कर दिया। जब कारोबारी पुरी तरह से युवती के जाल में फंस गया तो युवती ने उसे मिलने के लिए राँची बुलाया।कारोबारी के अनुसार राँची पहुँचने पर पहले उसे रेडिशन ब्लू जाना था लेकिन उन्हें एयरपोर्ट से कुछ दूरी पर उसका अपहरण कर लिया गया।युवती ने अपने तीन अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर राँची एयरपोर्ट से अपहरण किया। उसे चाइबासा के गोइलकेरा ले गई। वहां कारोबारी को सभी ने मिलकर धमकाया की उसकी अश्लील तस्वीर को वायरल कर दिया जाएगा। फिर उससे 50 लाख रुपए फिरौती के रूप में मांगे गए।

कारोबारी मेहुल शाह ने डर से 50 लाख रुपए मुंबई से हवाला के जरिए मंगाया और अपहरणकर्ताओं को दिए। पैसे लेने के बाद कारोबारी को छोड़ा गया। कारोबारी जब वापस मुंबई जाने लगा तो उसने इसकी सूचना एयरपोर्ट थाना को दी। इसके बाद राँची पुलिस अलर्ट हुई और छापेमारी कर चाईबासा के गोइलकेरा से युवती सहित चार को गिरफ्तार किया। गोइलकेरा से ही पुलिस ने फिरौती के आधा रकम बरामद किया है।पूरी रकम बरामद के लिए पूछताछ और छापेमारी जारी है।

हनी ट्रैप कर कारोबारी को फंसाने वाली युवती का नाम श्वेता पति है। वह जमशेदपुर के कदमा की रहने वाली है। मुंबई में वह मेहुल शाह की कंपनी में काम करती थी। श्वेता पति ने राजस्थान के रहने वाला युवक से प्रेम विवाह किया है। वह वर्तमान में कदमा में ही था। श्वेता ने मेहुल शाह को 26 अगस्त को मुंबई से राँची बुलाया था। मेहुल की अक्सर श्वेता पति से वीडियो चैट होती थी। उसी दौरान श्वेता ने मेहुल का अश्लील वीडियो बनाया। वीडियो बनाने के बाद वह उसे लगातार ब्लैक मेल कर पैसे वसूल कर रही थी। इस बार श्वेता को कुछ ज्यादा लालच आ गया और उसने अपने पति सिद्धार्थ जैफ,राजस्थान,तौकीर शेख़,मुंबई और बिलास मोहन मांजरेकर,मुंबई के साथ उससे ज्यादा पैसे ऐंठने की योजना बना डाली और राँची बुला लिया।

मुंबई पुलिस भी सूचना मिलते ही आ गई थी राँची

मेहुल शाह मुंबई का चर्चित कारोबारी है।जैसे ही मुंबई पुलिस को इस बात की जानकारी मिली की मेहुल शाह का अपहरण हो गया है तुरंत मुंबई पुलिस भी राँची आ गई। राँची पुलिस के संपर्क में आने के बाद मुंबई पुलिस को जब पता चला कि मेहुल को सकुशल है और अपहरणकर्ताओं के चंगुल से निकल चुका है। इसके बाद मुंबई पुलिस उन्हें अपने साथ लेकर वापस ले गई।राँची पुलिस ने युवती सहित चारों के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है।चारो को जेल भेज दिया गया है।

तीन जिलों की पुलिस ने की छापेमारी,जमशेदपुर पुलिस ने पकड़ राँची को सौंपा

इस मामले की जानकारी मिलने के बाद डीजीपी अनुराग गुप्ता ने खुद संज्ञान लेकर तीन जिलों के पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिया। इसके बाद राँची, जमशेदपुर और चाईबासा पुलिस ने एक साथ मिलकर छापेमारी अभियान चलाया। टेक्निकल सेल की मदद से अभियुक्तों को गोइलकेरा से पकड़ा गया। पैसा और अपहरण में प्रयुक्त वाहन को भी जब्त कर लिया गया है।चाइबासा पुलिस और राँची पुलिस ने चारों करीब 25 लाख और वाहन के साथ पकड़ा गया।