बहन को परेशान करता था अपराधी, भाई ने किया विरोध तो कर दी निर्मम हत्या,तीन गिरफ्तार

 

लातेहार।झारखण्ड के लातेहार जिले के बालूमाथ निवासी विजयपथ हत्याकांड का पुलिस ने मंगलवार को खुलासा कर दिया।हत्याकांड में शामिल तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार आरोपियों में रोशन कुमार जयवीर भुइयां और कृष्ण कुमार शामिल हैं। तीनों बालूमाथ थाना क्षेत्र के चमातू गांव के रहने वाले हैं।मंगलवार को तीनों अपराधियों को जेल भेज दिया।

 

दरअसल, बीते 7 जून को बालूमाथ थाना में चमातू गांव निवासी विजयपथ के लापता होने की सूचना उसके परिजनों ने दी थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए लातेहार एसपी कुमार गौरव ने बालूमाथ थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम गठित की और पूरे मामले की छानबीन शुरू की थी।

छानबीन के क्रम में पुलिस ने कोलियरी के पास से मृतक युवक का बाइक बरामद किया।इसके बाद 9 जून को विजयपथ का शव भी बरामद हो गया।पुलिस ने टेक्निकल टीम से मिली सबूत के आधार पर मुख्य आरोपी रोशन कुमार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से पूछताछ के बाद पुलिस ने घटना में शामिल दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया।

डीएसपी विनोद रवानी ने बताया कि आरोपियों ने विजयपथ की हत्या काफी निर्मम तरीके से की है।विजयपथ के शरीर के कई जगहों पर चाकू के निशान मिले हैं।

डीएसपी ने कहा कि पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि रोशन कुमार विजयपथ की बहन को परेशान करता था और उससे बात करना चाहता था। लेकिन विजयपथ इसका विरोध किया। धीरे-धीरे मामला उलझता गया। अंत में आरोपियों ने विजयपथ को धोखे से बुलाया और सुनसान जगह पर ले जाकर चाकू घोंपकर उसकी हत्या कर दी।

छापेमारी दल में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विनोद रवानी, पुनि परमान्द विरुवा, थाना प्रभारी अमरेन्द्र कुमार, पुअनि अनुभव सिन्हा, प्रभारी, अमरवाडीह पिकेट, विकास कुमार, बालूमाथ थाना, होसेन डांग, सतदेव कुमार आदि शामिल थे।

error: Content is protected !!