ससुराल पहुंचने से पहले दुल्हन का अपहरण…शादी के बाद दुल्हन ससुराल जा रही थी…फिल्मी अंदाज में प्रेमी ने साथियों के साथ अपहरण कर लिया…

 

डेस्क टीम:बिहार के दरभंगा में शादी के बाद दुल्हन ससुराल जा रही थी। इस दौरान बदमाशों ने रास्ते में हथियार के बल पर दुल्हन को जबरन कार से खींचकर बाइक पर बैठाया और फरार हो गया।घटना सकतपुर थाना क्षेत्र की है। लड़की की मां ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। वहीं, दूल्हे का कहना है ‘अब उस लड़की को नहीं रखूंगा, मैं दूसरी शादी कर लूंगा।’ दुल्हन मधुबनी जिले के गंगापुर गांव की रहने वाली है।

दुल्हन की मां जानकी देवी ने बताया कि 25 अप्रैल को बेटी माला कुमारी (20) की शादी घनश्यामपुर निवासी भगलू राम के बेटे संजय राम से की। शादी के बाद 26 अप्रैल को देर शाम बेटी अपने मायके गंगापुर से ससुराल जा रही थी। जिस गाड़ी में दूल्हा-दुल्हन बैठे थे, उसमें दुल्हन का भाई पप्पू राम के साथ साथ लड़के का पिता बबलू राम और जीजा भी थे।रास्ते में सुहतरिया पुल के पास 4 बाइक से 8 बदमाश पीछा करते हुए पहुंचे। गाड़ी रुकवाई और ड्राइवर को पिस्टल सटाकर गेट खोलने को कहा। गेट नहीं खोलने पर जान से मारने की धमकी दी। डर से ड्राइवर ने गेट खोल दिया। दो बदमाश गाड़ी के अंदर घुसे और माला कुमारी को खींचकर बाइक पर बैठा लिया। फिर बदमाशों ने कहा अगर पुलिस को सूचना दी तो दूल्हे को जान से मार देंगे। मेरे बेटे पप्पू ने एक बदमाश की पहचान मनीष कुमार यादव के रूप में की है। मनीष मेरे गांव का ही रहने वाला है।

जानकी देवी ने बताया कि ‘दुल्हन के पास सोने और चांदी के जेवर थे। दूल्हे के पास भी सोने की अंगूठी थी। बदमाश जेवर और नकदी भी लेकर भाग गए। बदमाश उनकी बेटी के साथ अनहोनी कर सकते हैं। पुलिस कहीं से बेटी को ढूंढ़कर आए।

इधर दूल्हा संजय कुमार ने बताया कि ‘शादी के बाद पत्नी को लेकर लौट रहे थे। रास्ते में बाइक सवार बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर पत्नी को गाड़ी से उतार लिया और फरार हो गए। मामले की सूचना लखनौर थाने की पुलिस को सूचना दी। वहां से सकतपुर थाना भेज दिया गया।

उधर,गांव में इस बात की चर्चा है कि मनीष और माला का प्रेम प्रसंग पिछले एक साल से चल रहा था। इसलिए मनीष ने लड़की को किडनैप किया है। सकतपुर थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि आवेदन मिला है। छानबीन की जा रही है।

error: Content is protected !!