कथित मामा को भगनी से था अवैध सम्बंध,आपत्तिजनक स्थिति में पति ने देख लिया,कर दी मामा की हत्या…पति-पत्नी गिरफ्तार…

आदित्यपुर।झारखण्ड के सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत केंदू गाछ के पास 17 मई को बंद बोरे से बरामद शव के मामले में आदित्यपुर पुलिस को सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने पूरे मामले की गुत्थी सुलझा ली है। शव की पहचान बिहार के नवगछिया के निवासी रणवीर शर्मा के रूप में हुई है।जांच में पता चला कि अवैध सम्बन्ध में हत्याकांड को अंजाम दिया गया था।

आरोपी

मामले में पुलिस ने सालडीह बस्ती निवासी प्रेमिका रूबी देवी और उसके पति पूर्ति शर्मा को गिरफ्तार किया है। मृतक की चार पुत्री और एक पुत्र है।मृतक अपने गांव में ही बढ़ई का काम करता था।आरोपी महिला मृतक की रिश्तेदार है।मृतक को कथित भगनी से ही प्रेम-संबंध हो गया था।

मृतक अपने गांव से मिलने के लिए जमशेदपुर आया था।इसके बाद मांझी टोला अपने कथित भगिनी के घर पहुंचा। 16 मई की रात में मृतक को अपनी पत्नी के साथ आपत्तिजनक हालत में पूर्ति शर्मा ने देख लिया था। इसके बाद मृतक रणवीर शर्मा ने चाकू से मारकर और कपड़ा से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद बोरे में शव को भरकर फेंक दिया।

बताया जाया रहा है की रणवीर की हत्या में एक विशेश्वर शर्मा और उसकी पत्नी भी आरोपी है जो की फरार हो गए है। पुलिस सूत्रों की माने तो जल्द मामले से पुलिस पूरे मामले का खुलासा करेगी।