पत्नी के सामने पति की बेरहमी से हत्या,पहले से घात लगाकर बैठे थे आरोपी
गिरिडीह।झारखण्ड के गिरिडीह जिले में एक युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई है। मृतक की पहचान 30 वर्षीय अनाउल अंसारी के रूप में हुई है। घटना के पीछे पुरानी रंजिश और लेन देन का कारण बताया जा रहा है।यह मामला बेंगाबाद थाना क्षेत्र के मुंडाडीह मस्जिद के पास की हैं।पुराने घर में खाना खाने के बाद बेगम के साथ नए घर लौट रहे युवक की हत्या चाकू से गोदकर कर दी गई।
घटना को लेकर मृतक के चाचा मो. हुसैन और पिता मो.जमाल अंसारी ने बताया कि घटना पूरी तरह साजिश के तहत अंजाम दी गई है।उन्होंने बताया कि रविवार की रात को पुराने घर में खाना खाने के बाद अनाउल अंसारी अपनी बेगम लाडली बानो के साथ पैदल ही नए घर लौट रहा था।गांव की मस्जिद के पास जैसे ही अनाउल अंसारी पहुंचा तो पहले से घात लगाकर बैठे मो. मकसूद और उसके घरवालों ने अनाउल को घेर लिया और एक के बाद एक चाकू से कई वार कर दिए।
अचानक हमला होता देख अनाउल अंसारी की पत्नी चिल्लाने लगी फिर भी हमलावर नहीं रुके।इस हमले में अनाउल बुरी तरह घायल हो गए। मौके पर अनाउल अंसारी को सदर अस्पताल ले जाया गया।जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक के चाचा मो. हुसैन ने बताया कि अनाउल अंसारी मुंबई में काम करता था। चार माह पहले ही वह घर लौटा था।उसके तीन छोटे -छोटे बच्चे हैं।उन्होंने कहा कि घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर फरार हो गए।
इधर, घटना की सूचना पर बेंगाबाद थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह समेत अन्य कर्मी घटनास्थल पहुंचे और जांच शुरू कर दी। वहीं आरोपियों की खोजबीन भी शुरू कर दी गई। सदर अस्पताल पहुंचे अवर निरीक्षक रणधीर कुमार सिंह ने बताया कि सभी आरोपियों की पहचान कर ली गई है। प्रारंभिक जांच में यह बात पता चली है कि पैसे के लेनदेन के कारण विवाद हुआ था।

