12 साल के बच्चे की दिनदहाड़े गला रे’तकर ह’त्या,हथियार लेकर नाच रही थी आरोपी की पत्नी,करीब चार घंटे तक ड्रामा करती रही…
चाईबासा।झारखण्ड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जुगीदारू गांव के बांधाटोला में आपसी रंजिश में 12 वर्षीय बच्चे की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गयी।मृतक अर्जुन बानसिंह जुगीदारू गांव निवासी सिकुर बानसिंह का बेटा था।घटना गुरुवार दिन के करीब 3 बजे की बतायी जा रही है। देर शाम घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस गांव पहुंची और घटना स्थल से शव उठाकर सदर अस्पताल लायी। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी चंद्रमोहन बानसिंह को गिरफ्तार का लिया है।मृतक उत्क्रमित मध्य विद्यालय कबरागुटु में कक्षा सात में पढ़ता था।मृतक के पिता सिकुर बानसिंह ने बताया कि गुरुवार को दिन में आंधी-पानी आया था। उस समय उनका बेटा और बेटी घर से कुछ दूर स्थित पेड़ से गिरा आम चुनने गये थे। वहां पर दोनों भाई-बहन पेड़ से गिरा आम चुन रहे थे।इसी दौरान गांव के अर्जुन बानसिंह वहां आया। उनके बच्चे को पकड़ा और गला रेत कर हत्या कर दी।वारदात देखकर उसकी छोटी बहन भाग कर घर आयी और अपनी माँ को घटना की जानकारी दी। जानकारी मिलते ही उसकी माँ आम पेड़ के नीचे गयी तो बेटे को आम पेड़ के नीचे लहूलुहान पाया।आरोपी ने उसकी बेटी को भी जान मारने के लिए कुछ दूर तक दौड़ाया था। वह गुरुवार को लगिया बाजार सब्जी खरीदने गया था।पत्नी ने फोन कर घटना की जानकारी दी।लसिकुर बानसिंह ने बताया कि दोनों का घर आमने-सामने है। बहुत साल पहले आरोपी के साथ जमीन का विवाद चल रहा था। आरोपी रिश्ते में भतीजा लगता है।आरोपी अर्जुन बानसिंह की पत्नी उसकी पत्नी पर डायन होने का आरोप लगा रही थी।सिकुर बानसिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह आरोपी की पत्नी ढोंग रचकर उसके घर आकर नाच रही थी।वह हाथ में हथियार पकड़ी हुई थी। जब ग्रामीणों ने उसे पकड़ना चाहा तो उन लोगों को भी मारने के लिए दौड़ा रही थी।हाथ में हथियार होने के कारण कोई ग्रामीण उसे पकड़ने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था। करीब चार-पांच घंटे तक वह ड्रामा करती रही।