राजधानी में चेन स्नैचरों का आतंक…..पुलिस मुख्यालय के सामने सिपाही से चेन छीन कर अपराधी फरार…

 

राँची।झारखण्ड पुलिस मुख्यालय में डीजीपी कंट्रोल रूम में प्रतिनियुक्त आरक्षी विजय प्रकाश तिवारी से बाइक सवार अपराधियों ने उनके गले से सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। यह घटना शुक्रवार देर शाम की बताई गई है। इस संबंध में पीड़ित आरक्षी ने धुर्वा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरक्षी विजय प्रकाश जमशेदपुर के गोलमुरी के रहने वाले हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह एफएफपी बिल्डिंग की बैरक में खाना खाकर बाहर टहल रहे थे। इसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन अपराधी पहुंचे और अचानक गले से सोने की चेन झपटकर भाग निकले। अपराधियों ने हेलमेट पहनकर छिनतई की घटना को अंजाम दिया है।घटना के बाद वह धुर्वा थाना पहुंचे और मामला दर्ज कराया। इधर, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। हालांकि अब तक अपराधियों का कुद भी पता नहीं चला है।बता दें राँची में चेन स्नैचरों का आतंक काफी बढ़ गया है।पहले महिलाओं को निशाना बना रहे थे अब तक पुरूषों से भी बेख़ौफ़ चेन छिनतई कर फरार हो जा रहा है।बीते एक महीने में करीब दो दर्जन छिनतई की घटना हुई है।लेकिन अपराधी राँची पुलिस की पकड़ से दूर है।