राँची में चेन स्नैचरों का आतंक जारी है…मॉर्निंग वॉक कर लौट रहे अधिवक्ता से चेन छीनकर अपराधी फरार,युवती से भी चेन छिना…
राँची।राजधानी राँची में चेन स्नैचरों का आतंक जारी है।चेन छिनतई करने वाले अपराधियों में राँची पुलिस का डर बिल्कुल नहीं है।इसलिए तो हर दिन किसी ना किसी इलाके में महिला हो या पुरूष से चेन छिनतई कर फरार हो जा रहा है।और पुलिस बाद में सीसीटीवी देखते देखते भूल जाते हैं कि चेन स्नैचरों को पकड़ना भी है।जबतक याद आती है तबतक दूसरी जगहों पर अपराधी घटना को अंजाम दे देते हैं।फिर पुलिस सीसीटीवी खंगालने में लगे रहते हैं।गुरुवार को राजधानी राँची के लालपुर इलाके हाईकोर्ट के अधिवक्ता जीतेंद्र कुमार पसारी से बाइक सवार अपराधियों ने उनके गले से सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। अपराधियों ने घटना को उस समय अंजाम दिया, जब गुरुवार को अधिवक्ता मॉर्निंग वॉक कर घर लौट रहे थे। सरकुलर रोड के रहने वाले अधिवक्ता जीतेंद्र ने लालपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। अधिवक्ता ने पुलिस को बताया कि वह गुरुवार मॉर्निंग वॉक कर घर लौट रहे थे। बाइक सवार दो अपराधी साइंस ब्लॉक के पास पहुंचे और उनके गले से सोने की चेन छीनकर फरार हो गए।पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के सहारे अपराधी के खिलाफ कारवाई में जुटी है।
युवती से चेन छीनकर अपराधी फरार
इधर एक दिन पहले लालपुर इलाके में ही करमटोली स्थित हॉस्टल में रहने वाली जुली कुमारी से बाइक सवार अपराधियों ने उनके गले से सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। घटना बुधवार की है। इस संबंध में जुली कुमारी ने लालपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जुली कुमारी ने पुलिस को बताया कि वह हॉस्टल से स्कूल जा रही थी, तभी करमटोली चौक के पास बाइक सवार दो अपराधी पहुंचे और उनके गले से सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। पुलिस खोजबीन में लग गई है।

