Ranchi:जमीन विवाद में तौसीफ ने अरशद को मारी थी गोली,12 घंटे में हत्याकांड का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार…

 

राँची।राजधानी राँची के धुर्वा थाना क्षेत्र के सीठियो में सोमवार को देर शाम जमीन विवाद में 25 वर्षीय अरशद अंसारी नामक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई।एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए 12 घंटे के अंदर घटना में शामिल मुख्य आरोपी में से एक तौसीफ नाम के युवक सहित अन्य को गिरफ्तार किया है।बता दें कि यह घटना उस समय हुई जब अरशद शाम को अपने घर के पास बैठकर आग ताप रहा था, तभी बाइक से आए हथियारबंद अपराधियों ने उसके सिर में गोली मार दी।परिवार और आसपास के लोग उसे लेकर अस्पताल जाने लगे, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने अरशद को मृत घोषित कर दिया।अरशद के भाई मो. जिलानी ने बताया कि अरशद पेंट-पुट्टी का काम करता था।जमीन विवाद से उसका दूर-दूर तक नाता नहीं है। उसने पुलिस को बताया कि सीठियो के इबरार ,तौसीफ और संजय कोहड़ा सहित अन्य अपराधी ने इस घटना को अंजाम दिया है। जिलानी ने बताया कि इबरार और संजय कोहड़ा जमीन का धंधा करता है।हो सकता है कि अपराधी उसे ही मारने आए हों, लेकिन गलती से अरशद पर गोली चला दी उसने बताया कि वह एक ठेकेदार के लिए काम करता है।पहले भी इबरार और संजय कोहड़ा ने उससे रंगदारी मांगी थी।उन्होंने जान से मारने की धमकी भी दी थी।

इधर सूत्रों ने जानकारी मिली है की ये मामला जमीन विवाद से जुड़ा है।जिस जमीन में विवाद चल रह था।उसमें अरसद अड़चन डाल रहा था।इसलिए मुख्य आरोपी इबरार और तौसीफ ने अन्य अपराधी के साथ मिलकर अरसद की हत्या कर दी।हालांकि पुलिस इस मामले में आज प्रेसवार्ता कर खुलासा करेगी।

error: Content is protected !!