कलंकित रिश्ते:देश की सेवा करने वाले बाप बना हैवान,बाप-बेटी के रिश्तों को कर दिया तार-तार…बेटी के बयान पर केस दर्ज…आरोपी सैनिक पिता गिरफ्तार

 

राँची।झारखण्ड की राजधानी राँची से एक बेहद ही रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है।राँची के टाटीसिलवे थाना क्षेत्र में एक पिता ने बाप बेटी के रिश्ते को तार तार करने का काम किया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार एक फौजी पिता ने अपनी ही बेटी को बचपन से ही अपनी हवस का शिकार बनाते आ रहा था।

करीब 6 साल से पिता हैवान बना हुआ था

पीड़िता के अनुसार, जब 11 साल की हुई तभी से उसके पिता उसके साथ दरिंदगी कर रहा था। विरोध करने पर पिता पिटने लगता था। पिता शराब का आदि है।जब नाबालिग न्याय के लिए अपनी माँ के पास गईं तो माँ ने यह कहकर उसकी आवाज दबा दी कि समाज के लोगों को पता चलेगा तो पूरा परिवार कहीं मुंह दिखाने लायक नहीं रहेगा।करीब साल तक सबकुछ झेलने के बाद जब प्लस टू कर चुकी नाबालिग का सब्र का बांध टूटा तो गुरुवार की रात उसने अपने फौजी पिता के खिलाफ थाना में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोचा

मामला दर्ज होते ही टाटीसिलवे थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर रंजीत कुमार सिन्हा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया है।आरोपी सेना में हवलदार हैं। वर्तमान में राजस्थान में पोस्टेड है।वहीं नाबालिग को पुलिस ने अपनी सुरक्षा में रखा।शुक्रवार को मेडिकल व ब्यान कराया गया।आगे की कार्रवाई जारी है।

जानकारी के अनुसार नाबालिग घर में माँ बाप, एक छोटी बहन एवं भाई के साथ रहतींहैं। बचपन से ही उसके पिता गलत हरकत करते आ रहे थे।11 वर्ष की उम्र होने पर उसे जब अहसास हुआ तो उसने विरोध किया व मां को बताया परंतु माँ का सहयोग नहीं मिला।माँ के सामने ही बाप बेटी के साथ मारपीट व दुष्कर्म करता रहा। दो दिन पहले जब नाबालिग कही से घर लौटीं तो पिता मारपीट करने लगे व जबरन गलत काम किया। जिसके बाद नाबालिग ने हिम्मत दिखाते हुए थाना आकर शिकायत दर्ज कराई।बताया जाता है आरोपी छुट्टी में  घर जब भी आता था तो अपनी बेटी से गलत काम करता था।इस बार भी वही हुआ लेकिन इस बार नाबालिग ने हिम्मत जुटाई और पुलिस के पास पहुँच गई।

इस सम्बंध में थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर रंजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि नाबालिग के बयान पर पोस्को एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। नाबालिग का मेडिकल करवाया गया है।इस तरह का घिनोनी काम से समाज कलंकित हुआ है। इस पर कड़ी कानूनी कार्रवाई होगी।

error: Content is protected !!