गोड्डा पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारा गया सूर्या हांसदा…गिरफ्तारी के बाद मुठभेड़ ..!
गोड्डा।झारखण्ड के गोड्डा जिले में पूर्व भाजपा नेता सूर्या हांसदा की पुलिस मुठभेड़ में मौत हो गई है। एसपी मुकेश कुमार ने इसकी आधिकारिक पुष्टि की है। एसपी कुमार ने बताया कि सूर्या हांसदा को गिरफ्तार करने पुलिस की एक टीम गई थी।देवघर के नावाडीह थाना क्षेत्र से गिरफ्तार करने के बाद उसे लाया जा रहा था। रात में पुलिस सूर्या को अपने साथ जांच के लिए जिरली समारी पहाड़ी पर ले गई, जहां पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। इस दौरान जवाबी कार्रवाई में सूर्या हांसदा मारा गया।
पुलिस वैन के आगे खड़ी हो गई सूर्या की माँ
गोड्डा के बोआरीजोर थाना क्षेत्र के जिरली समारी पहाड़ी पर बड़ी संख्या में पुलिस और प्रशासन के लोग जुटे हुए हैं। किसी को भी वहां जाने की इजाजत नहीं दी जा रही है।वहीं लोगों का इस मुठभेड़ पर विरोध भी शुरू हो गया।
बता दें कि सूर्या हांसदा की पत्नी सुशीला ने रविवार को उनकी गिरफ्तारी की जानकारी दी थी। सुशीला ने सूर्या के साथ किसी अनहोनी की आशंका भी जताई थी।
बताया जाता है कि सूर्या हांसदा गिरफ्तारी के बाद उसकी निशानदेही पर ललमटिया जंगल में छुपाए हथियार को बरामद करने पुलिस ले गई थी।इसी बीच पुलिस का हथियार छीन भागने की और उसके साथियों ने हमला करने के बाद पुलिस के साथ मुठभेड़ हुई और मारा गया।मौके से भारी मात्रा में हथियार बरामद की गई है।
सूर्या भाजपा के कद्दावर नेता रहे हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में जब भाजपा ने बोरियो से लोबिन हेम्ब्रम को टिकट दिया था, तब सूर्या हांसदा ने जयराम महतो की पार्टी जेएलकेएम से टिकट लेकर चुनाव लड़ा था, हालांकि, चुनाव में उनकी बुरी हार हुई थी। सूर्या हांसदा पर दर्जनों आपराधिक मामले दर्ज हैं।हाल ही में ईसीएल की राजमहल परियोजना के पहाड़पुर क्षेत्र में हुई गोलीबारी की घटना में भी सूर्या की संलिप्तता सामने आई थी। इसके अलावा साहिबगंज के क्रशर मिल में ट्रक और ट्रक जलाने के मामले में भी सूर्या शामिल था।
पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लंबे समय से छापेमारी कर रही थी। बोआरीजोर थाना क्षेत्र के जिरली पंचायत के सामरी, राहरबरिया और जालोकुंडी के बीच पहाड़ियों में पुलिस प्रशासन के जवान जमे हुए हैं।
एसपी मुकेश कुमार ने पुलिस मुठभेड़ में सूर्या हांसदा के मारे जाने की पुष्टि की है। एसपी ने बताया कि सूर्या को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की एक टीम गई थी। एसपी आज शाम चार बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले की जानकारी देंगे।

