झारखण्ड के बहरागोड़ा का छात्र पुरी में नहाने के दौरान डूबा..
जमशेदपुर।झारखण्ड के पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा निवासी सत्यवान साव के एक मात्र पुत्र अनिमेष साव (21) रविवार 15 मार्च को ओड़िसा के पुरी स्थित समुद्र पर नहाने के दौरान डूब गया सूचना पाकर ओड़िसा पुलिस मौके पर पहुंची। उसकी खोजबीन की जा रही है। पर अब तक पता नहीं चला है। घटना की सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंचे। समुद्र किनारे स्थित टीम द्वारा लगातार 10 किमी के दायरे तक उसकी खोजबीन जारी है।मिली जानकारी के अनुसार अनिमेष भुवनेश्वर स्थित सोया कॉलेज में बीटेक की पढ़ाई कर रहा था। सुबह उसके दो दोस्त के साथ पुरी मंदिर पूजा करने के लिए गया हुआ था।उसके बाद अपने दोनों दोस्तों के साथ समुद्र में नहाने के लिए गया था।अचानक तेज लहर ने उसे अंदर की ओर खीच लिया।इस दौरान वह डूब गया।सोमवार को भी समुद्र तट के चारों ओर उसकी खोजबीन की गयी। मगर खबर लिखे जाने उसका पता नहीं चला था।घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।घटना से बहरागोड़ा क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी।

