राँची में तेज आंधी और बारिश, कई जगहों पर गिरे पेड़, कार और बाइक क्षतिग्रस्त

 

राँची।बुधवार की दोपहर राजधानी राँची में अचानक मौसम ने करवट ली,जिसके बाद जमकर बारिश हुई।बारिश के बीच तेज हवाओं के चलने से कई स्थानों पर पेड़ गिर गए।पेड़ गिरने की वजह से राँची में कुछ वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए।बुधवार की दोपहर राँची में हुए तेज बारिश के बीच हरमू बाइपास के पास एक बड़ा पेड़ जमीन पर आ गिरा।पेड़ गिरने की वजह से सड़क के किनारे खड़े कई वाहन उसकी चपेट में आ गए।पेड़ की चपेट में आने से एक कार सहित कई बाइक क्षतिग्रस्त हो गए।

वहीं बीच सड़क पर पेड़ गिरने की वजह से काफी देर तक हरमू बाइपास रोड पर एक तरफ वाहनों का आना-जाना बंद रहा। जिसके बाद नगर निगम की मदद से स्थानीय लोगों ने पेड़ की डाली को काटकर उसे रास्ते से हटाया। तब जाकर सड़क पर आवागमन शुरू हो सका।

हरमू बाइपास के पास में पेड़ गिरने की वजह से एक कार और तीन से चार बाइक क्षतिग्रस्त हो गए।स्थनीय लोगो ने मिलकर पेड़ की डालियों को काट काट कर अलग किया, जिसके बाद दबी हुई कार और बाइक को बाहर निकाला जा सका।

बता दें कि अभी तक झारखण्ड में मानसून की एंट्री नहीं हुई है। फिलहाल प्री मानसून बारिश हो रही है। राज्य में मानसून की एंट्री 10 जून से होने के आसार हैं। फिलहाल गुरुवार से राज्य में तापमान बढ़ने की संभावना है।लोगों को मानसून की बारिश के लिए एक सप्ताह का इंतजार करना होगा।

error: Content is protected !!