दरोगा पर ट्रक ड्राइवरों से अवैध वसूली का आरोप …! एसपी ने किया निलंबित, थाना का बदला गया पूरा गार्ड

 

पलामू।झारखण्ड के पलामू जिले में दरोगा पर नेशनल हाइवे ट्रक ड्राइवरों से अवैध रूप से वसूली का आरोप लगा है। इससे संबंधित एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें कई जवान नजर आ रहे हैं।मामले में पलामू एसपी ने कार्रवाई करते हुए दरोगा को निलंबित कर दिया है।वहीं, थाना के सभी जवान बदल दिए गए हैं।

दरअसल, पलामू एसपी रीष्मा रमेशन को एक संदिग्ध वीडियो मिला था, जिसमें कुछ पुलिसकर्मी ट्रक को रोके हुए थे. पुलिस कर्मियों की गतिविधि संदिग्ध थी।एसपी के निर्देश पर मामले में बिश्रामपुर एसडीपीओ आलोक कुमार टूटी के नेतृत्व में जांच की गई।जांच में पुलिस कर्मियों का आचरण संदिग्ध और अनुशासनहीन पाया गया।मामले में एसपी रीष्मा रमेशन ने जांच रिपोर्ट के बाद कार्रवाई करते हुए सब इंस्पेक्टर राजेश बैठा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।जबकि सार्जेंट मेजर को थाना में तैनात सभी गार्ड को बदलने का निर्देश दिया है।

पलामू एसपी रीष्मा रमेशन ने बताया कि जांच के बाद सब इंस्पेक्टर को निलंबित किया गया है।थाना के सभी गार्ड को बदलने का निर्देश दिया गया है।पलामू पुलिस ने आम लोगों से आग्रह किया है कि किसी भी तरह की जानकारी हो, उसे तुरंत साझा करें ताकि पुलिस कर्मियों की संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिल सके।पलामू एसपी रीष्मा रमेशन ने 7070452955 कंट्रोल रूम का नंबर जारी किया है और किसी भी प्रकार की सूचना साझा करने को कहा है।

error: Content is protected !!