राजधानी राँची में फिर सेक्स रैकेट का हुआ खुलासा, होटल मौर्या और स्पा सेंटर में छापेमारी,दो लड़की सहित तीन गिरफ्तार

राँची।राजधानी राँची के अरगोड़ा इलाके में स्थित एक होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा करते हुए राँची पुलिस ने फिर दो लड़कियों सहित तीन को गिरफ्तार किया है।राँची में सेक्स रैकेट के खिलाफ एसएसपी के निर्देश पर कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में राँची के अरगोड़ा चौक के पास होटल मौर्या में रेड कर पुलिस ने दो लड़कियों सहित तीन को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लड़कियों में एक बिहार के हाजीपुर जबकि दूसरी बंगाल की रहने वाली है।पुलिस ने बताया की देह व्यापार की सूचना पर होटल मौर्या में छापेमारी की गई, जिसमे आपत्तिजनक हालत में दो लड़कियां और एक लड़का पकड़ा गया, कुछ लोग भागने में कामयाब हो गए।रविवार को भी राँची पुलिस ने मौर्य होटल के पास स्थित एक स्पा सेंटर में भी रेड किया, हालांकि वहां कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिला, पुलिस को सूचना मिली थी कि स्पा सेंटर में भी अनैतिक देह व्यापार चल रहा था।

बता दें पिछले कुछ महीनों राँची पुलिस राँची में चल रहे सेक्स रैक्ट के खिलाफ एक अभियान चला रखा है।अनैतिक काम करने वालों के खिलाफ पुलिस लगातार काम कर रही है और कई लोगों को गिरफ्तार भी किया जा चुका है।इससे पहले स्पा सेंटर में विदेशी लड़कियों से भी अनैतिक काम कराया जाता था, जिनके खिलाफ राँची पुलिस ने कार्रवाई की है।