मानसिक रूप से बीमार सिपाही काे इंसास रायफल देकर ड्यूटी लगाने वाले सार्जेंट मेजर व डे-मुंशी सस्पेंड,विभागीय कार्रवाई चलाने का भी निर्देश..

 

राँची।झारखण्ड के लोहरदगा में हुए एएसआई धर्मेंद्र सिंह हत्याकांड के बाद राँची रेंज के डीआईजी अनुप बिरथरे ने मंगलवार काे बड़ी कार्रवाई की है। लाेहरदगा एसपी हारिश बिन जमां के रिपाेर्ट मिलते ही डीआईजी ने सार्जेंट मेजर शेरू कुमार रंजन काे सस्पेंड कर दिया है। सार्जेंट मेजर के खिलाफ विभागीय कार्रवाई का भी आदेश दिया गया है। वहीं लाेहरदगा एसपी ने डे मुंशी विनाेद कुजूर काे भी दाेषी पाते हुए सस्पेंड कर दिया है। एसपी ने जांच में पाया है कि डे मुंशी विनाेद कुजूर काे इस बात की जानकारी थी कि आराेपी जवान अनंत सिंह मुंडा की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है और कांके स्थित रिनपास से उसका इलाज चल रहा है। हालांकि इसके बावजूद उसने चुनाव के दाैरान जवान काे इंसास रायफल की ड्यूटी देकर भेज दिया। वहां से वापस लाैटने के बाद देर रात आराेपी जवान अनंत सिंह मुंडा ने विवाद हाेते ही एएसआई धर्मेंद्र सिंह की गाेली मारकर हत्या कर दी।

मालूम हाे कि 5 मई की रात चुनाव ड्यूटी से वापस लाैटने के बाद लाेहरदगा एसपी आवास के पीछे रहने वाला जवान अनंत सिंह मुंडा ने अपने ही एएसआई धर्मेंद्र सिंह की गाेली मारकर हत्या कर दी थी। हत्या करने के बाद आराेपी जवान रह-रहकर गाेलीबारी कर रहा था जिसे पकड़ने में एसपी काे भी 12 घंटे के समय लगे थे। काफी मशक्कत के बाद आराेपी जवान काे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।

100 डायल में काम करता था आराेपी जवान, मानसिक बिमारी की जानकारी के बावजूद दिया हथियार का ड्यूटी

आराेपी जवान अनंत सिंह मुंडा पिछले कई महिनाें से कंट्राेल रूम स्थित 100 डायल में ड्यूटी कर रहा था। सर्विस बुक के रिकाॅर्ड में भी आराेपी जवान के मानसिक स्थिति खराब रहने का जिक्र है। यही वजह है कि कभी भी उसे हथियार देकर ड्यूटी नहीं लगाया जाता था। डे मुंशी विनाेद कुजूर पिछले 5 वर्ष से वहां तैनात है। एक-एक जवान के बारे में डे मुंशी काे पूरी जानकारी है। हालांकि इसके बावजूद उसने सार्जेंट मेजर शेरू कुमार रंजन काे सही जानकारी नहीं दी और मानसिक रूप से विक्षिप्त जवान काे हथियार देकर चुनाव ड्यूटी में भेज दिया। ड्यूटी खत्म कर वापस लाैटने के बाद जब उसने घटना का अंजाम दिया ताे पूरा पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

जवान काे हथियार ड्यूटी देने से पहले इन बाताें का जरूर रखना हाेता है ध्यान

–जवान का मानसिक स्थिति ठीक है या नहीं।
–हाल के दिनाें में छुट्टी गया है या नहीं।
–परिवार के किसी सदस्यों से ​कोई विवाद तो नहीं है।
–शराब पीने का आदि ताे नहीं है।

“सार्जेंट मेजर शेरू कुमार रंजन काे सस्पेंड कर दिया गया है। घटना के बाद जांच में डे मुंशी विनाेद कुजूर की घाेर लापरवाही सामने आई है। डे-मुंशी ने इस बात की जानकारी किसी भी वरीय अधिकारी काे नहीं दी कि जवान की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है और उसने हथियार देकर ड्यूटी लगा दिया। डे-मुंशी काे भी सस्पेंड किया गया है। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है।”–हारिश बिन जमा, एसपी लाेहरदगा