सरायकेला पुलिस ने 40 लाख की ब्राउन शुगर के साथ तीन तस्कर को किया गिरफ्तार

 

सरायकेला।जिले के आदित्यपुर में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने भारी मात्रा में ब्राउन शुगर के साथ तीन तस्कर को गिरफ्तार किया है। सरायकेला-खरसावां जिले के एसपी मुकेश लुनायत ने बताया कि नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी कर नशे का कारोबार करने वाले के खिलाफ इस कार्रवाई को अंजाम दिया है अपराध नियंत्रण, अवैध हथियार, मादक पदार्थ की खरीद बिक्री एवं दूसरे अपराधों की रोकथाम के लिए अपराधियों के खिलाफ अभियान जारी है।इसी कड़ी में यह सफलता पुलिस को मिली है।उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी की आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मुस्लिम बस्ती में कुछ लोगों द्वारा अवैध रूप से ब्राउन शुगर की खरीद फरोख्त की जा रही है।

सूचना के आधार पर विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया।गठित दल द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए बाउन शुगर की खरीद बिक्री में संलिप्त 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है तथा उनके पास से कुल 207.91 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई है।जिसका अनुमानित मूल्य‌ 40 लाख के लगभग है।गिरफ्तार किए गए आरोपियों का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है।सभी को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

एसपी ने खुलासा करते हुए बताया कि आदित्यपुर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस लगातार अभियान चलाकर अवैध काम करने वाले के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।बावजूद इसके आदित्यपुर में नशे का अवैध कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा था।जिसके बाद पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की।

गिरफ्तार अपराधकर्मियों की विवरणी:

01.शाहबाज खान, उम्र करीब 19 वर्ष, सा0- एच0 रोड मुस्लिम बस्ती, थाना आदित्यपुर, जिला- सरायकेला खरसावाँ।
02.मो0 समीर उर्फ मो0 आयान उम्र 19 वर्ष, पिता- मो0 अलताफ, पता – ग्राम- दुर्ग पाउर हाउस नन्दनी रोड करुणा अस्पताल के पास, नियर दुर्गा मंदिर, थाना- जामुन, जिला- दुर्ग, राज्य- छत्तीसगढ़ ।
03.रफीकुल इस्लाम उम्र करीब 50 वर्ष, पिता- स्व0 लाल मोहम्मद शेख ग्राम- चांदपुर, पोस्ट- लास्करपुर, थाना- लालगोला, जिला-मुर्शीदाबाद (पश्चिम बंगाल)

अभियुक्तों का अपराधिक इतिहास

01.शाहबाज खान
1.आदित्यपुर थाना कांड सं0-311/23, दिनांक 25/09/2023, धारा- 341/323/504/506/509/427/337/34 भा0 द0 वि0
2.आदित्यपुर थाना कांड सं0-28/24, दिनांक- 27.01.2024, धारा- 17/21(b)/25 NDPS Act.
3.आदित्यपुर थाना कांड सं0- 369/24, दिनांक- 02/10/2024, धारा-17(b)/21(b)27(A) NDPS Act.

error: Content is protected !!