सारंडा जंगल में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़,फायरिंग के बाद सर्च अभियान जारी
चाईबासा।झारखण्ड के पश्चिम सिंहभूम जिले के सारंडा जंगलों में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच गोलीबारी हुई। यह घटना जराईकेला थाना क्षेत्र के मारंगपोगा और तेताई के सीमावर्ती इलाकों में हुई, जहां कोबरा बटालियन के जवानों और नक्सलियों के बीच लगभग 45 मिनट से एक घंटे तक संघर्ष चला।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मुठभेड़ में नक्सलियों को भारी नुकसान पहुंचा है। चाईबासा के एसपी अमित रेणु ने अभियान जारी रहने की पुष्टि की है। उन्होंने नक्सलियों से आत्मसमर्पण कर सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। सुरक्षाबलों ने कुछ हथियार भी बरामद किया है।
स्थानीय लोगों और सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, इलाके में तनाव बना हुआ है और रुक-रुककर गोलीबारी जारी है। एसपी ने यह भी चेतावनी दी कि स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। सुरक्षा एजेंसियां इलाके में सतर्कता बरतते हुए कार्रवाई कर रही हैं।
बताते चलें कि इस क्षेत्र में एक करोड़ का इनामी नक्सली मिसिर बेसरा सक्रिय है। उसके साथ अनमोल, असीम मंडल, चमन और अजय महतो जैसे नक्सली नेता भी मौजूद हैं।

