Ranchi:सामान लेकर फर्जी पेमेंट का स्क्रीन शॉट दिखा 2.70 लाख की धोखाधड़ी
राँची।हजारों रुपए का सामान खरीद कर यूपीए के जरिए फर्जी पेमेंट कर 2.70 लाख रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। इस संबंध में दुकान के संचालक अंकित कुमार ने एयरपोर्ट थाना में चार लोगो के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराया है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार एयरपोर्ट के पास उनकी एक दुकान है। आरोपी उनकी दुकान पर आते थे और हजारों रुपए का सामान खरीद कर यूपीआई से पेमेंट कर स्क्रीन शॉट दिखा चले जाते थे। विगत 9 महीने से ये सिलसिला चल रहा था। अंकित उनपर भरोसा कर सामान देते रहे। आरोपी उन्हें बिना पेमेंट किए यूपीआई का स्क्रीन शॉट िदखा कर सामान लेते रहे। जब अंकित को इस बात की जानकारी मिली तो उन्होंने अपना पैसा मांगा। लेकिन आरोपी उनसे बहाने बाजी करने लगे। दबाव बनाने पर उनके साथ गाली गलौज करने लगे। इसके बाद अंकित ने थाने में उनके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।

