बालू माफियाओं ने बीडीओ को रौंदने का किया प्रयास, झोपड़ी में घुसा ट्रैक्टर…

 

पलामू।झारखण्ड के पलामू जिले में बालू माफियाओं ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को रौंदने का प्रयास किया।इस घटना में प्रखंड विकास पदाधिकारी और उनकी टीम बाल-बाल बच गई है। जबकि ट्रैक्टर एक झोपड़ी में घुस गया।इस घटना में झोपड़ी के अंदर मौजूद मवेशी जख्मी हो गए हैं।घटना सोमवार की देर रात पलामू के उंटारी रोड थाना क्षेत्र के सीढा गांव में घटी।

घटना के बाद पुलिस ने पूरे मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए छापेमारी की जा रही है।मंगलवार की सुबह एक बार फिर से उंटारी रोड के प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस घटनास्थल पर गई और पूरे हालात का जायजा लिया।

उंटारी रोड के प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रवण भगत सोमवार की देर रात अवैध बालू उठाव के खिलाफ कार्रवाई के लिए इलाके में गए हुए थे।इस दौरान उन्होंने ट्रैक्टर को रोक कर पूछताछ करना चाहा, लेकिन ट्रैक्टर ने उन्हें रौंदने का प्रयास किया।भागने के क्रम में ट्रैक्टर एक झोपड़ी में घुस गया जहां मवेशी बंधे हुए थे।

बाद में प्रखंड विकास पदाधिकारी हालात को देखते हुए वहां से निकल गए थे।प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रवण भगत ने बताया कि बिना नंबर के ट्रैक्टर से बालू का उठाव हो रहा था, कार्रवाई के दौरान उन्हें रौंदने की कोशिश की गई।प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि पूरे मामले में कार्रवाई की जा रही है एवं आरोपियों के खिलाफ एफआईआर की जा रही है।

error: Content is protected !!