आरपीएफ ने 60 कछुए बचाए, दो तस्कर गिरफ्तार…उत्तर प्रदेश से पश्चिम बंगाल ले जाए जा रहे थे कछुए…

 

धनबाद।रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 60 कछुओं को तस्करी से बचाया है। यह कार्रवाई गाड़ी संख्या 13010 (योग नगरी ऋषिकेश-हावड़ा दून एक्सप्रेस) के जनरल कोच में की गई, जहां से दो कछुआ तस्कर राम दास और हिमांशु वैध को गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार तस्करों ने पूछताछ में बताया कि वे पिछले दो वर्षों से कछुओं की तस्करी कर रहे हैं और महीने में दो से तीन बार यह काम करते हैं। वे इन कछुओं को उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ स्थित अतरुलिया थाना क्षेत्र में पत्तल बनाने वाले मुशहर समुदाय के लोगों से 120 रुपए प्रति किलोग्राम की दर से खरीदते थे। इसके बाद, उन्हें पश्चिम बंगाल के 24 परगना जिले में कार्तिक साहा नामक व्यक्ति को बेचा जाता था।

RPF ने गिरफ्तार किए गए तस्करों को आगे की कार्रवाई के लिए वन विभाग को सौंप दिया है। वन विभाग ने बरामद कछुओं को संरक्षण प्रदान किया है और दोनों तस्करों के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम, 1972 के तहत कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

इस अभियान में शामिल RPF अधिकारियों ने बताया कि वे कछुआ तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चला रहे हैं और लोगों को इस संबंध में जागरूक कर रहे हैं। उन्होंने जोर दिया कि कछुआ तस्करी एक गंभीर अपराध है और इसके दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

error: Content is protected !!