Ranchi:बुंडू की महिला को नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म का प्रयास,ई-रिक्सा चालक वसीम आलम गिरफ्तार

 

राँची।राजधानी राँची में ई-रिक्सा चालक के द्वारा बुंडू की महिला को जंगल ले जाकर दुष्कर्म का प्रयास का मामला सामने आया है। महिला के शोर मचाने व ग्रामीणों की सुझबुझ से चालक को पकड़कर पुलिस को सौंपा गया।आरोपी टुकटुक चालक वसीम आलम पिता मोहम्मद सलीम, कर्बला चौक लोअर बाजार निवासी हैं।मामले में पीड़िता ने नामकुम थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

महिला के अनुसार उसने राँची से बुंडू जाने के लिए टुकटुक रिजर्व किया था।चालक ने उसे रास्ते में धोखे से नशीला पदार्थ खिलाया। उसके बाद महिला को नामकुम के जामचूआं स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के पीछे जंगल की ओर ले गया।वहां चालक ने महिला से ज़बरदस्ती छेड़खानी करने लगा।महिला ने विरोध किया तो चालक ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट किया व कपड़े फाड़कर दुष्कर्म का प्रयास करने लगा।

इसी बीच महिला ने शोर मचाया तो जंगल में चरवाहा ने आवाज सुनकर महिला के पास पहुंचे एवं चालक को पकड़कर डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दिया।सूचना मिलते ही तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची।पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया।

इस सम्बंध में थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि डायल 112 के प्राप्त सूचना पर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया एवं टुक-टुक जब्त कर लिया गया है।महिला के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।

 

error: Content is protected !!