Ranchi:गोलीकांड में अस्पताल से रवि यादव गिरफ्तार..अपने ही लाए शूटरों की गोली से घायल हुआ था..मुख्य सरगना और शूटरों की तलाश जारी…

 

राँची।राजधानी राँची के पंडरा इलाके में बीते शनिवार की रात हुए फायरिंग मामले में राँची पुलिस ने कार्रवाई करते हुए घायल आरोपी रवि यादव को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है।गोलीबारी में घायल होने के बाद उसका इलाज राँची के ऑर्किड हॉस्पिटल में चल रहा था। शुक्रवार को पंडरा ओपी प्रभारी दलबल के साथ अस्पताल पहुँचे और आरोपी रवि को गिरफ्तार कर लिया है।

कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय ने बताया रवि यादव इस फायरिंग कांड में घायल हुआ था।गोलीकांड की जांच में बात सामने आया की इस गोलीबारी में षड्यंत्र इसी के द्वारा एक अपराधी के इशारे पर रचा था।रवि यादव के द्वारा लाए गए शूटरों के द्वारा फायरिंग में रवि को भी गोली लगी थी। बताया गया कि रवि यादव एक अपराधी के साथ जमीन कारोबार से जुड़ा हुआ है। उसका आपराधिक इतिहास भी रहा है। कई थानों में उसके खिलाफ पूर्व से मामले दर्ज हैं।हालांकि डीएसपी ने दोनों अपराधी गुट के मुख्य सरगना का नाम अभी बताने से इनकार कर दिया।कहा कार्रवाई जारी है,बहुत जल्द इस मामले में और भी कई गिरफ्तारी होगी।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार,ये गोलीबारी वर्चस्व कायम करने के लिए दो अपराधी गुटों में हुई है।एक अपराधी गुट में रवि यादव शामिल है।घटना के दिन रात में शूटरों को गाड़ी में बैठाकर रवि ने ही लाया था।जहां घटना हुई वहाँ पहले से दोनों गुट के लोग जमा हुए थे।रवि के पहुँचते ही उसके साथ आये शूटरों ने दूसरे गुट पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।इसी दौरान रवि के लाए अपराधियों के द्वारा की गई गोलीबारी में गोली रवि को भी लग गई।बताया जाता है जिस अपराधियों ने गोलीबारी की थी पुलिस की पकड़ से अभी दूर है।

पुलिस दोनो गुट के मुख्य सरगना और शूटरों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।जल्द इस मामले में और खुलासा होने की संभावना है।पुलिस सूत्र से जानकारी मिली है की इस पूरे मामले में दोनों गुट के दो कुख्यात अपराधी जो कभी दोनों एक ही गुट में शामिल था।लेकिन जमीन और पैसों के विवाद में अलग-अलग गुट बन गया है।

बता दें इससे पहले डीएसपी प्रकाश सोय के नेतृत्व में छापेमारी करते हुए पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपियों में संजय पांडेय, आशु कुमार, जुबैर खान, पप्पू साव और रोहित पाण्डेय शामिल हैं। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपियों के पास से एक देशी कट्टा, एक खोखा, एक स्कॉर्पियो वाहन और कई मोबाइल फोन बरामद किए थे।

error: Content is protected !!