Ranchi:दूसरी पत्नी ने गोली मरवाकर पति की हत्या करवा दी थी…. 6 महीने बाद शव कुएं से निकाला गया,, हत्या के आरोप में पत्नी समेत छह गिरफ्तार

राँची।जिले के चान्हो पुलिस ने तीन दिनों के अथक प्रयास के बाद शुक्रवार को बढ़इया गांव स्थित एक अर्धनिर्मित कुएं में छह माह से दफन रामबली यादव (45) का शव बरामद किया है। बताया गया कि यूपी के वाराणसी के लोहरापुर गांव का रामबली यादव पिता बरसाती यादव अपनी दूसरी पत्नी चंपा उरांव के साथ काफी दिनों से बढ़इया गांव में रह रहा था। करीब छह माह पूर्व वह अचानक गांव से लापता हो गया था। उसके लापता होने की जानकारी मिलने पर वाराणसी से आकर उसकी पहली पत्नी के पुत्र राहुल यादव ने चान्हो थाना आकर चार दिनों पहले सात अक्तूबर को प्राथमिकी दर्ज करायी थी। जिसमें उसने अपने पिता को गायब करने का आरोप चंपा उराइंन पर लगाया था।

चान्हो पुलिस ने मामले की छानबीन के क्रम में चंपा उराइंन को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की तो उसने बताया की करीब छह माह पहले उसने अनबन होने के कारण रामबली यादव की गोली मारकर हत्या करा दी थी।शव को गांव से थोड़ी दूर स्थित एक अर्धनिर्मित कुएं में डालकर उस पर मिट्टी डलवा दिया था।

चंपा उराइंन पिता बैजू उरांव से मिली जानकारी के बाद चान्हो पुलिस दंडाधिकारी की उपस्थिति में उक्त कुएं की बुधवार से खुदाई शुरू करायी।लेकिन कुएं में खुदाई के दौरान बार-बार पानी भर जाने व कीचड़ की समस्या के कारण पुलिस को दो दिनों तक कोई सफलता नहीं मिली। अंततः शुक्रवार को पुलिस ने कुएं से कपड़े में लिपटे रामबली यादव का शव बरामद कर लिया।

चान्हो थाना प्रभारी चंदन कुमार गुप्ता के अनुसार शव को शुक्रवार को पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।हत्या के आरोप में चंपा उराइंन सहित पांच अन्य लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।साथ ही हत्या में प्रयुक्त हथियार व बाइक की बरामदगी के लिए छापेमारी की जा रही है।जिसकी गिरफ्तारी हुई है उसमें पत्नी,पत्नी के भतीजा,दो शूटर और गांव के दो युवक शामिल है।आज प्रेसवार्ता में पूरी घटना का पुलिस खुलासा करेगी।

error: Content is protected !!