राँची के चान्हो पुलिस ने 12 घंटे के भीतर डबल मर्डर केस का किया खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार

 

राँची।राजधानी राँची के चान्हो थाना क्षेत्र स्थित आनंदशीला आश्रम में हुए दोहरे हत्याकांड में शामिल चार अपराधियों को पुलिस ने 12 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा कर दिया है।यह घटना चान्हो के आनंदशीला आश्रम में बुधवार की देर रात हुई है।जहां आश्रम के एक साधु सहित दो की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।चान्हो थाना क्षेत्र स्थित आनंदशीला आश्रम के साधु मुकेश साह और राजेंद्र यादव हत्याकांड में शामिल चार अपराधियों को पुलिस ने 12 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है।ग्रामीण एसपी सुमित अग्रवाल ने बताया कि दोहरे हत्याकांड को लूट कांड के दौरान अंजाम दिया गया था।कांड में शामिल चार अपराधी जितेंद्र यादव, अरविंद यादव, सूरज पाहन और अफरोज अंसारी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

गिरफ्तार अपराधियों के पास से आश्रम से लूटे गए रुपए, चांदी की चेन और हत्या में प्रयोग किया गया हथियार भी बरामद कर लिया गया है।बताया कि दोहरे हत्याकांड के बाद पुलिस अपराधियों को गिरफ्तार करने में तेजी से जुटी हुई थी। ग्रामीण एसपी ने बताया कि गोलीबारी में आश्रम के साधु की मौके पर मौत हो गई थी,लेकिन राजेन्द्र यादव घायल अवस्था में पड़ा हुआ था। मौत से पहले राजेन्द्र यादव ने अपराध कर्मियों का हुलिया पुलिस को बताया था।अपने बयान में ये अभी बताया था कि आश्रम में लूटपाट की गई थी। इसी दौरान विरोध करने पर आश्रम के साधु और उन्हें गोली मारी गई।बयान देने के बाद घायल राजेन्द्र यादव की मौत हो गई।

राजेन्द्र यादव के बयान के बाद पुलिस के द्वारा एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया।छापेमारी दल ने दिनभर अपराधियों के ठिकाने पर छापेमारी की और शाम होते होते तक दोहरे हत्याकांड में शामिल चारों अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अपराधियों ने पुलिस के सामने स्वीकार किया है कि उन्होंने देर रात आश्रम में लूटपाट करने की योजना बनाई थी। लेकिन साधु और राजेन्द्र यादव ने उनका जबरदस्त विरोध कर दिया इसकी वजह से उन्हें गोली चलानी पड़ी जिसमें दोनों की मौत हो गई।

error: Content is protected !!