Ranchi:डीएसपी के फरमान से ड्रग तस्करों में हड़कंप…अवैध नशे का कारोबार छोड़ो या फिर पूरे परिवार जेल जाने के लिए तैयार रहो…शिकंजे में फिर आए ड्रग्स कारोबारी पति-पत्नी
राँची।राजधानी राँची में एक बार फिर से ड्रग्स पैडलर्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है।एक बार फिर पति-पत्नी ड्रग्स कारोबार करते हुए रंगेहाथों गिरफ्तार हुए हैं।राँची के चर्चित डीएसपी की छापेमारी से नशे के तस्करों में हड़कम्प मचा हुआ है। पुलिस ने आरोपी पति पत्नी के पास से गांजा बरामद किया है।
राँची के चर्चित कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय ने बताया कि राँची एसएसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर सुखदेवनगर थाना अन्तर्गत किशोरगंज रोड नंबर 09 में रहने वाले सुजीत राय और उसकी पत्नी को मादक पदार्थो के खरीद बिक्री के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।बताया कि सूचना मिली थी की सुजीत राय अपने घर के पास अवैध मादक पदार्थों का खरीद बिक्री कर रहा है।
इस सूचना के आलोक में सिटी एसपी के नियंत्रण में और उनके नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। गठित छापामारी टीम के द्वारा सुखदेवनगर थाना अन्तर्गत किशोरगंज रोड नंबर 09 (थाना सुखदेवनगर जिला रांची) स्थित सुजीत राय के घर पहुंचा।घर पर एक पुरूष एवं महिला को गांजा के साथ पकड़ा गया. जिनमें सुजीत राय, उम्र करीब 36 वर्ष, पिता अर्जुन राय, और रबिता देवी, उम्र करीब 32 वर्ष, पति सुजीत राय शामिल हैं।
गिरफ्तार आरोपियों को एनडीपीएस एक्ट के अधीन नियमों का अनुपालन करते हुए विधिवत उनकी तलाशी ली गई। तलाशी के क्रम में पकड़ाये गये व्यक्ति सुजीत राय एवं रबिता देवी के कमरे से गांजा कुल वजन- 1.010 किग्रा सहित अन्य सामानों को विधिवत बरामद किया गया।उनके पास से जब्त किये गये मादक पदार्थ गांजा के संदर्भ में दोनों के द्वारा स्वीकार किया गया कि यह मादक पदार्थ गांजा है जिसकी बिक्री करते हैं।
इसके बाद दोनों को पुलिस के द्वारा विधिवत गिरफ्तार किया गया।इस संबंध में सुखदेवनगर थाना कांड संख्याः 654/25, दिनांक 13.12.2025, धाराः 20(b)(ii)/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत कांड दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है. गिरफ्तार अभियुक्त सुजीत राय पूर्व में भी गांजा के साथ गिरफ्तार होकर जेल जा चुका है।
इस कार्रवाई में गांजा- कुल वजन- 1.010 किग्रा, कुल राशि- 7520/- रुपये, पैकिंग पलास्टिक, एक वेट मशीन, एक काला रंग का स्कूटी (रजि0नं0 JH01GH0835), एक मोबाइल के साथ माचिस और मोमबत्ती बरामद की गयी है।
बता दें कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय ने बीते दो साल में ऐसे ऐसे ड्रग ड्रग तस्करों को सलाखों के अंदर भेजा जो कभी पुलिस के हाथ नहीं आता था।इसमे ड्रग तस्करों के पत्नी हो या बहन या प्रेमिका सभी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।डीएसपी प्रकाश सोय के नाम से ही राँची शहर के ड्रग तस्करों में हड़कम्प मच जा रहा है।डीएसपी प्रकाश सोय ने बताया कि अब किसी भी घर में ड्रग या अवैध नशे का समान बरामद हुआ तो उस घर के मालिक और उसकी पत्नी, बेटे-बेटी को भी जेल भेजा जाएगा।इसलिए ड्रग तस्कर अपना धंधा छोड़े नहीं तो जेल जाने के लिए तैयार रहें।अभियान जारी है।डीएसपी का मामना है नशे के लत में युवाओं के साथ साथ परिवार भी असर पड़ रहा है।जिससे परिवार में बिखराव आ रहा है।और नशे का कारोबार करने वाले अपना अवैध संपति बना रहा है।इसलिए वरीय अधिकारियों का साफ निर्देश है।नशे का कारोबार करने वालों में मुख्य आरोपी और उसकी पत्नी या फिर बेटे बेटी को भी जेल भेजो तभी पता चलेगा।नशे से कैसे परिवार टूटता है।

