Ranchi:स्वच्छ भारत मिशन में रिश्वतखोरी का भंडाफोड़, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर 25 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार…

 

राँची।स्वच्छ भारत मिशन के तहत किए गए कार्यों के भुगतान के एवज में रिश्वत मांगने के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो यानी एसीबी ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई की है।एसीबी की टीम ने बुंडू प्रखंड के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर जगरनाथ गोप को 25 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।जिसे आज जेल भेज दिया गया है।

इस मामले में परिवादी शाहिद रजा ने एसीबी,राँची में लिखित आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई थी।शिकायत में बताया गया था कि जल एवं स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत बुंडू प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में लगभग 169 नालियों और सोकपिट निर्माण कार्य कराए गए थे, जिनके भुगतान के एवज में ब्लॉक कोऑर्डिनेटर जगरनाथ गोप द्वारा 1 लाख 81 हजार 475 रुपये की रिश्वत की मांग की जा रही थी।

परिवादी ने रिश्वत देने से इनकार करते हुए इसकी शिकायत एसीबी से की। आवेदन का विधिवत सत्यापन कराया गया, जिसमें लगाए गए आरोप सही पाए गए।सत्यापन रिपोर्ट के आधार पर भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम 2018 की धारा 7(ए) के तहत राँची थाना कांड संख्या-04/26, दिनांक 01.02.2026 को मामला दर्ज किया गया।

इसके बाद एसीबी की टीम ने जाल बिछाकर (सोमवार) 02 फरवरी 2026 को सहायक अभियंता कार्यालय, पेयजल एवं स्वच्छता, अवर प्रमंडल, बुंडू (राँची) परिसर से आरोपी ब्लॉक कोऑर्डिनेटर को 25 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।फिलहाल आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया है।इस कार्रवाई से सरकारी योजनाओं में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ एसीबी की सख्ती एक बार फिर सामने आई है।

error: Content is protected !!