Ranchi:महाकाल मंदिर में महिला की डेढ़ लाख की सोने की चेन चोरी
राँची। राजधानी राँची में भीड़भाड़ का फायदा उठाकर अज्ञात चोर द्वारा सोने की चेन चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में सुखदेवनगर अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। जानकारी के अनुसार,उमा कबरा ने बताया कि 15 फरवरी को अपराह्न करीब 3:30 बजे वे महाकाल मंदिर, पहाड़ी मंदिर में पूजा करने गई थीं। उस समय मंदिर परिसर में अत्यधिक भीड़ थी। इसी दौरान भीड़ का फायदा उठाकर अज्ञात चोर ने उनके गले से लगभग 10 ग्राम वजन की सोने की चेन चोरी कर ली। चोरी गए आभूषण की अनुमानित कीमत करीब 1.5 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है तथा संदिग्धों की पहचान के प्रयास जारी हैं।

