Ranchi:चेन स्नैचरों से भिड़ गई महिला,बीच सड़क पर अपराधी को गिराया, चेन छाेड़कर गोली चलाकर भागा अपराधी
राँची।राजधानी राँची के बरियातू थाना क्षेत्र के हाउसिंग कॉलोनी स्थित चौक पर शनिवार की दाेपहर 2.08 बजे बाइक सवार अपराधियाें से अकेली महिला बीच सड़क पर भीड़ गई। इसके बाद चेन छिनकर भाग रहे बाइक सवार दाेनाें अपराधी वहीं गिर गया। एक अपराधी तुरंत उठकर पैदल ही भागने लगा। खूद का चेन बचाने के बाद भी अपराधी काे भागता देख महिला उसे पकड़ने के लिए दाैड़ पड़ी। पीछा कर रही महिला से बचने के लिए अपराधी पिस्टल निकालकर गाेली चलाने लगा। गाेली चलाता देख महिला रूक गई जिसके बाद दूसरा अपराधी तुरंत गिरे हुए बाइक काे उठाकर अपने सहयाेगी के पास पहुंचा। दाेनाें बाइक पर बैठा और फरार हाे गया। पीड़ित महिला का नाम जस्सी, 33 वर्ष है वह मूल रूप से गिरिडीह की रहने वाली है। वह हाउसिंग काॅलाेनी स्थित अपनी ननद के घर पहुंची थी। घर से पैदल ही पति के साथ शाॅपिंग करने के लिए एक निजी माॅल में गई थी। वहां से सामान की खरीदारी कर लाैटते समय अपराधियाें ने घटना का अंजाम दिया। चेन छिनतई के घटना की जानकारी मिलने के बाद बरियातू थानेदार सह डीएसपी मनाेज कुमार खूद माैके पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। पुलिस काे अपराधियाें के बारे में काेई सुराग नहीं मिला है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।हालांकि गोली चलने की पुष्टि पुलिस ने की है।लेकिन अपराधी हथियार लहरा रहा है सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है।
वहीं इस मामले में सदर डीएसपी संजीव कुमार बेसरा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।अपराधियों की पहचान सीसीटीवी फुटेज के आधार पर किया जा रहा है।जल्द अपराधी पकड़े जाएंगे।गोली चलने की पुष्टि नही हुई है।ना ही स्थानीय लोगों ने गोली चलने की बात बताया है।फिर भी आगे की जांच और कारवाई जारी है।
देंखे सीसीटीवी फुटेज..
पीड़िता बाेली -आस-पास माैजूद लाेग मदद किए हाेते ताे पकड़ा जाता दाेनाें अपराधी
पीड़िता ने कहा कि वह गिरिडीह से ओरमांझी स्थित एक रिसाॅर्ट में पहुंची थी जहां मामा ससूर के बेटे की शादी थी। शादी सम्पन्न हाेने के बाद दाेपहर लगभग एक बजे ही हाउसिंग काॅलाेनी स्थित ननद के घर आई थी। वहां से कुछ सामान की खरिदारी करने के लिए पति के साथ पैदल ही मुख्य सड़क पर पहुंची। माॅल से खरिदारी कर पति के साथ बातचीत करते हुए पैदल ही वापस हाउसिंग काॅलाेनी स्थित ननद के घर लाैट रही थी। जैसे ही चाैक पर पहुंची, पहले से बाइक पर बैठा अपराधी चेन झपटकर भागने लगा। शाेर मचाते हुए पीछा की ताे चेन बच गया। इस दाैरान आस-पास में काफी संख्या में लाेग माैजूद थे लेकिन सभी देखते रहे। आगे आकर किसी ने मदद नहीं की। आस-पास में माैजूद लाेग अगर मदद किए हाेते ताे दाेनाें अपराधी पकड़ा जाता। पीड़िता ने यह भी कहा कि पूरे मामले में बरियातू थाने में शिकायत की है।
अपराधी के धक्के से सड़क पर गिरी पीड़िता, हाथ व घुटने में लगी है गंभीर चाेट
पति के साथ बातचीत करते हुए जा रही पीड़िता अपने हाथ में पर्स ले रखी थी। वहीं पति भी कंधे पर बैग टांगे हुए थे। छिनतई के दाैरान अपराधी के धक्के से पीड़िता भी सड़क पर गिर पड़ी। हाथ व दाेनाें घुटने में गंभीर चाेट लगी। हालांकि इसके बाद भी वह साहस दिखाते हुए तुरंत उठी और अपराधी का पीछा करने लगी। छीना-झपटी में पीड़िता के कपड़े भी फट गए। हालांकि इसके बाद भी वह हिम्मत नहीं हारी और लगातार अपराधी काे पकड़ने का प्रयास करती रही। अपराधी किसी तरह खूद काे महिला से बचाते हुए भागने का प्रयास कर रहा था।
तेज आवाज के साथ गाेली चलाने की बात कही पीड़िता, पुलिस बाेली – डमी हथियार से चलाया है रबर गाेली
पीड़िता ने कहा कि उनकी नजर के सामने ही अपराधी 2 गाेली चलाया जाे काफी तेज आवाज किया। इससे पहले भी अपराधी ने 3 गाेली चलाया है। अपराधी के हाथ में हथियार देखने व गाेली चलने की आवाज सुनकर ही आस-पास में माैजूद लाेग आगे नहीं बढ़ पाए। हालांकि बरियातू थानेदार सह डीएसपी मनाेज कुमार ने कहा कि अबतक अपराधियाें के बारे में काेई जानकारी नहीं मिली है। गाेली नहीं चली है। डमी हथियार रखा था। रबर गाेली चलाया है। माैके से रबर गाेली बरामद भी किया गया है।

