Ranchi:बिजली विभाग पॉवर हाउस चुटिया से तार स्क्रैप चोरी का खुलासा, आठ अपराधी गिरफ्तार, 40 बंडल स्क्रैप तार बरामद

 

राँची।राजधानी राँची के चुटिया थाना क्षेत्र में बिजली विभाग (टी आर डब्ल्यू), पॉवर हाउस चुटिया से हुई स्क्रैप तार चोरी के मामले का पुलिस ने सफल उद्भेदन कर लिया है। एसएसपी के निर्देश पर इस चोरी की घटना को गंभीरता से लेते हुए एक विशेष टीम का गठन किया गया था। पुलिस अधीक्षक (नगर) राँची के निर्देशन और वरीय पुलिस उपाधीक्षक (नगर) के नेतृत्व में गठित इस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए आठ अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। चुटिया थाना में यह मामला दर्ज किया गया था। मामले की जांच के क्रम में पुलिस को यह जानकारी मिली कि स्थानीय युवकों का एक संगठित गिरोह इस तरह की चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा है। पुलिस की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी करते हुए इस गिरोह का भंडाफोड़ किया और आरोपियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार किए गए अपराधियों में ये है शामिल

गुड्डू होरो, उम्र 18 वर्ष, पिता मंटू होरो, केतारी बागान, थाना नामकुम

रोहित कुमार, उम्र 24 वर्ष, पिता रघुनंदन महतो, चुना भट्टा, थाना चुटिया

विवेक थापा, उम्र 25 वर्ष, पिता स्व. रोशन थापा, हटिया तालाब, थाना चुटिया

दीपक महली उर्फ मड्डे, उम्र 28 वर्ष, पिता अशोक महली, साउथ रेलवे कॉलोनी, थाना चुटिया

पवन यादव, उम्र 18 वर्ष, पिता अधिकारी यादव, केतारी बागान, थाना चुटिया

रॉकी नायक, उम्र 26 वर्ष, पिता मनोज नायक, हटिया तालाब, थाना चुटिया

आर्यन मुंडा, उम्र 20 वर्ष, पिता सोनू मुंडा, पावर हाउस, नायक टोली, थाना चुटिया

जांच के दौरान इन अपराधियों के पास से मिले सामान

कुल 40 बंडल स्क्रैप तार

घटना में प्रयुक्त स्कूटी (होंडा डियो, रजिस्ट्रेशन नंबर JH01DW-6788)

6 मोबाइल फोन

इस गिरोह का संचालन बेहद संगठित ढंग से किया जा रहा था, जिसमें अभियुक्त रात के समय स्क्रैप तार चोरी कर उसे बेचने की योजना बना रहे थे। गिरोह के सदस्य घटनास्थल के आसपास पूर्व से रेकी करते थे और बिजली विभाग के सुरक्षा में कमी का फायदा उठाकर चोरी की वारदात को अंजाम देते थे।

गिरफ्तार अपराधियों में गुड्डू होरो और एक अन्य आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है। पुलिस का मानना है कि यह गिरोह इलाके में हुई अन्य स्क्रैप चोरी की घटनाओं में भी शामिल हो सकता है। घटना में संलिप्त अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

इस सफलता में जिन पुलिस अधिकारियों की प्रमुख भूमिका रही, वे हैं:

लक्ष्मीकान्त, पु०नि० सह थाना प्रभारी चुटिया

जितेन्द्र मिश्र, पु०अ०नि०

अजय कुमार, स०अ०नि०

विश्वनाथ चौधरी, स०अ०नि०

विष्णु प्रकाश पाण्डेय, स०अ०नि०

अरविन्द कुमार सिंह, स०अ०नि०
साथ ही उनके साथ सशस्त्र बल की टीम भी तैनात रही।

राँची पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से न सिर्फ इलाके में शांति व्यवस्था बनी है, बल्कि आम जनता का विश्वास भी पुलिस प्रशासन में और अधिक मजबूत हुआ है। पुलिस का कहना है कि भविष्य में इस प्रकार के अपराधों को रोकने के लिए निगरानी और सतर्कता और भी अधिक बढ़ाई जाएगी।

error: Content is protected !!