Ranchi:ग्रामीणों ने बकरी चोरी के आरोप में कार सवार तीन युवकों को दबोचा..जमकर पिटाई की,पुलिस ने तीनों को ग्रामीणों से छुड़ाया,कार जब्त

 

राँची।जिले के नामकुम इलाके में लगातार हो रहे बकरी व मवेशियों की चोरी से परेशान पलांडू गांव के ग्रामीणों ने रविवार को बकरी चोरी कर भाग रहे कार सवार तीन चोरों को पकड़कर जमकर पिटाई कर दी।सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुँचीं और ग्रामीणों से तीनों युवकों को छुड़ाया।पकड़े गए चोरों में विक्की उर्फ मोहम्मद दिलशाद, अशफ कुरैशी (दोनों कांटाटोली निवासी) एवं गुमला निवासी मोहम्मद राजा शामिल है। ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र से आए दिन बकरी व मवेशी की चोरी हो रही है। जिसे लेकर ग्रामीण परेशान हैं।

ग्रामीणों ने बताया कि रविवार की दोपहर कार से तीनों आरोपी पलांडू गांव पहुंचे एवं एक बकरी को पकड़कर कार में रख दिया। वहीं पास में बकरी के मेमने को एक युवक ब्रेड का लालच देकर अपने पास बुलाने लगा जिसे एक बच्चे ने देखकर अपने परिजनों को बताया।परिजन बाहर निकलें तो तीनों कार (जेएच 01ऐएच7679) से भागने लगे। उन्होंने शोर मचाया एवं अन्य लोगों को मोबाइल से सूचना दी। जिसके बाद गोलबंद ग्रामीणों ने सभी मुख्य रास्तों को घेर लिया। पलांडू मड़ई के पास ग्रामीणों को देख कार चालक ने ग्रामीणों पर कार चढ़ाने का भी प्रयास किया परंतु ग्रामीणों ने ट्रैक्टर लगाकर कर को रोक लिया।उसके बाद तीनों कार छोड़कर भागने लगे जिसे खदेड़कर पकड़ा और जमकर पिटाई के बाद नामकुम थाना पुलिस को सौंप दिया।मामले में ललिता केशरियार के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।

बताया जाता है सूचना पर पहुंची पुलिस जब तीनों युवकों को छोड़ने कहा तो ग्रामीण उग्र हो गए।ग्रामीणों का कहना था कि लगातार हो रही चोरी पर अंकुश लगाने में पुलिस विफल हैं। जब ग्रामीणों ने चोरों को पकड़ा तों उन्हें छुड़ाने आईं हैं। विरोध में ग्रामीणों ने राँची-जमशेदपुर मुख्य सड़क पर बैठकर जाम कर दिया.मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी ने सभी को समझाकर शांत कराया एवं कार व तीनों को थाना ले आई।

 

error: Content is protected !!