Ranchi:चालक से रुपये लेने का वीडियो वायरल,जमादार-सिपाही सस्पेंड…

 

राँची।राँची पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में,यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों से कथित तौर पर रिश्वत लेते हुए दिखायी दिए दो यातायात पुलिसकर्मियों की पहचान कर ली है। वीडियो को झारखण्ड के परिवहन मंत्री ने सोमवार शाम को ‘रीपोस्ट’ किया था। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यह वीडियो कथित तौर पर राँची के टाटिसिलवे बैंक मोड़ पर बनाया गया था और इसे सोशल मीडिया पर सबसे पहले दिनेशवर पटेल नामक एक व्यक्ति द्वारा साझा किया गया था। दिनेशवर ने दावा किया था कि वह हजारीबाग का एक सामाजिक कार्यकर्ता है। बाद में राज्य के परिवहन मंत्री और झारखण्ड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नेता दीपक बिरुआ ने मुख्यमंत्री और राँची के उपायुक्त मंजुनाथ भजंत्री और राँची पुलिस को टैग करते हुए इसे ‘रीपोस्ट’ किया। अपने पोस्ट में बिरुआ ने कहा कि सरकारी कर्मचारियों द्वारा भ्रष्टाचार के ऐसे कृत्य राज्य की छवि को धूमिल करते हैं। राँची शहर के पुलिस अधीक्षक यातायात राकेश सिंह ने बताया कि दोनों यातायात पुलिसकर्मियों की पहचान कर ली गई है और उनके खिलाफ कानून के अनुसार आवश्यक कार्रवाई शुरू की जाएगी।तत्काल दोनों पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है।

ट्रैफिक एसपी ने एएसआई शैलेन्द्र कुमार और एक जवान को निलंबित किया है।आगे की विभागीय कार्रवाई के लिए वरीय पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखा गया है।

error: Content is protected !!