Ranchi:अनियंत्रित वैन पेड़ से टकरा गई, एक की मौत, दो घायल..
राँची।राँची के नामकुम थाना क्षेत्र अंतर्गत राजाउलातू लाली मुख्य सड़क के परताडीह रुपुपीढी में अनियंत्रित वैन ने सड़क किनारे कटहल पेड़ में जोरदार टक्कर मारी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वैन का आगे का हिस्सा पूरी तहत क्षतिग्रस्त हो गया।वैन में बैठे करमा मुंडा उर्फ छोटे 24 पिता स्वर्गीय बिरसा मुंडा की मौके पर मौत हो गई।वहीं संजू हेंब्रम पिता लेढा हेंब्रम एवं रवि मुंडा पिता कालू मुंडा गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।तीनों महादेव टोली के रहने वालें है।
जानकारी के अनुसार रवि डिलीवरी वैन चलाता है। शनिवार की रात उसकी ममेरी बहन की शादी थी जहां तीनों शामिल होने गए थे। पूरी रात जागने के बाद रविवार की सुबह तीनों वैन लेकर डिलीवरी करने निकले थे।इसी क्रम में रुपुपीढी के समीप वैन अनियंत्रित हो गई जिससे दुर्घटना हुई।स्थानीय लोगों ने रवि को स्थानीय अस्पताल एवं संजू की स्थिति को देखते हुए रिम्स में भर्ती कराया है।
ग्रामीणों के अनुसार नामकुम से राजाउलातू होते हुए लाली को जोड़ने वाली मुख्य सड़क की स्थिति बहुत जर्जर हो चुकी है सड़क से ज्यादा गड्ढे हो गए हैं। छोटे बड़े एक हजार से ज्यादा गड्ढे हैं जिससे वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त होते रहते हैं।
जिस समय दुर्घटना हुई मृतक करमा की मां मरासिल्ली पहाड़ पर पूजा करने पहुंची थी। उसी समय उन्हें दुर्घटना व बेटे की मौत की सूचना मिली जिसके बाद वहीं मां ज़ोर ज़ोर से रोने लगीं।गांव से आएं परिजन साथ ले गए। घटना के बाद से शादी वाले घर में मातम पसरा है।

