Ranchi:एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले दो शातिर अपराधी गिरफ्तार, चेकिंग के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़े दोनों अपराधी

 

राँची।राजधानी राँची में एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया गया है।चेकिंग के दौरान पुलिस ने फर्जी नंबर प्लेट लगी बाइक पर घूम रहे दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया। उनके पास से कई एटीएम कार्ड और मोबाइल बरामद हुए हैं, जबकि पूछताछ में कई शहरों में ठगी करने का खुलासा हुआ है।एसएसपी को 14 मार्च 2026 को गुप्त सूचना मिली थी कि एटीएम कार्ड बदलकर लोगों के खातों से पैसे उड़ाने वाला गिरोह राँची के विभिन्न इलाकों में सक्रिय है।सूचना के आधार पर एसएसपी के निर्देश पर सदर डीएसपी संजीव कुमार बेसरा ने थाना प्रभारी के साथ अलग-अलग स्थानों पर वाहन चेकिंग शुरू की गई।चेकिंग के दौरान बीआईटी मेसरा ओपी क्षेत्र के बीआईटी रेलवे ओवरब्रिज के पास एक नीले रंग की पल्सर बाइक पर सवार दो युवक संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिए।पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन वे भागने लगे। इसके बाद पुलिस ने पीछा कर जुमार पुल के पास दोनों को पकड़ लिया। पुलिस ने जब बाइक के कागजात मांगे तो आरोपी कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा पाए. तलाशी लेने पर उनके पास से तीन एटीएम कार्ड और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए।

पूछताछ में दोनों आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे एटीएम कार्ड बदलकर लोगों के खातों से पैसे निकालते थे। वे राँची में भी इसी इरादे से आए थे। पुलिस के अनुसार इन लोगों ने पहले भी राँची, धनबाद, जमशेदपुर और गिरिडीह समेत कई जगहों पर इसी तरह की ठगी की है।

पुलिस ने जिन दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है, उनके नाम है:
विक्रम कुमार शर्मा उर्फ बिट्टू (26 वर्ष) – निवासी हादसा, हिसुआ, जिला नवादा (बिहार)
धनंजय कुमार सिंह (36 वर्ष) – निवासी धमौल, थाना हिसुआ, जिला नवादा (बिहार)
दोनों के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

पुलिस ने आरोपियों के पास से तीन एटीएम कार्ड, फर्जी नंबर प्लेट लगी पल्सर मोटरसाइकिल, दो मोबाइल फोन बरामद किए है।पुलिस जांच में सामने आया है कि इन अपराधियों के खिलाफ झारखण्ड और बिहार के कई थानों में पहले से ठगी और चोरी के मामले दर्ज हैं।कई मामलों में सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस के पास मौजूद हैं।फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।

error: Content is protected !!