Ranchi:ऑफ़िस से घर जा रहे दो मीडियाकर्मी से मारपीट और छिनतई, सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना,दो युवक गिरफ्तार…

राँची। राजधानी राँची के सदर थाना क्षेत्र में दो मीडियाकर्मी के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। मंगलवार की देर रात अखबार के दफ्तर से वापस घर लौट रहे दो मीडियाकर्मी पर लूटपाट के दौरान जानलेवा हमला किया गया। हमले में एक पत्रकार गंभीर रूप से घायल है।

गिरफ्तार दोनों युवक

मंगलवार की देर रात करीब एक बजे सदर थाना क्षेत्र के सुभाष चौक के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक दैनिक अखबार के दो मीडिया कर्मियों पर बाइक सवार दो असामाजिक तत्वों ने हमला कर दिया।घटना मंगलवार की रात करीब एक बजे के आस पास की है।दोनों पत्रकार अपने कार्यालय से घर लौट रहे थे,तभी बाइक सवार युवकों ने रास्ते में रोककर छिनतई का प्रयास किया।इसके विरोध करने पर अपराधियों ने जानलेवा हमला कर दिया।

दोनों अपराधियों ने एक पत्रकार को अपने कब्जे में ले लिया। जबकि दूसरा उनके कब्जे से निकलने में कामयाब हो गए। इस दौरान दोनों आरोपी ने एक पत्रकार के साथ मारपीट की। गनीमत थी कि दूसरे पत्रकार ने दौड़कर स्थानीय लोगों से मदद मांग ली।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने साहस और एकजुटता के साथ दोनों हमलावरों का पीछा किया। जहां कुछ ही दूरी पर लोगों ने उन्हें खदेड़कर पकड़ लिया और बिना किसी हंगामे के पुलिस को सौंप दिया। स्थानीय लोगों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से बड़ी वारदात टल गई।क्योंकि इसी इलाके में पूर्व में अपराधियो के द्वारा एक पत्रकार की हत्या कर दी गई थी।

पत्रकारों पर हमले की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसमें अपराधी पत्रकार के साथ बुरी तरह से मारपीट करते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। जिस समय पत्रकारों पर हमला हुआ और लूटपाट हुई, उस समय वहां कोई पुलिस पेट्रोलिंग मौजूद नहीं थी। जबकि कोकर इलाके में आधा दर्जन के करीब मीडिया के दफ्तर हैं,जिसमें देर रात तक काम होता है।

सदर थानेदार कुलदीप कुमार ने बताया कि दोनों हमलवारों को गिरफ्तार कर लिया गया है।दोनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए जेल भेजा जा रहा है।।दोनों राँची रहकर पढ़ाई करता है। वहीं घायल एक पत्रकार को इलाज के लिए रिम्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

error: Content is protected !!